फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Coronavirus Cases: The spread of infection reduced but not the death toll, 29 more patients died

Kanpur Coronavirus Cases: संक्रमण का फैलाव घटा पर मौत का आंकड़ा नहीं, 29 और मरीजों ने तोड़ा दम

Sun, 09 May 2021 01:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 01:19 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Kanpur Coronavirus Cases: The spread of infection reduced but not the death toll, 29 more patients died
कोरोना से मौत - फोटो : PTI

विस्तार

कानपुर में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। होम आइसोलेशन और कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की संख्या जोड़ें तो मौतों का आंकड़ा और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 29 और रोगियों की मौतों की जानकारी दी। इनमें से 21 मरीज 24 घंटे के अंदर मरे हैं, जबकि आठ मौतों इससे पहले कब हुईं, इसका कोई हिसाब ही नहीं है। उधर, नए मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। 706 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

84 लोग अस्पतालों से ठीक होकर लौटे, 21 ने वहीं तोड़ा दम
शहर में शनिवार को 1660 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। इनमें 1576 रोगी होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि 84 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। लेकिन अस्पतालों में 24 घंटे के अंदर दम तोड़ने वाले 21 मरीज रहे। जो अस्पतालों में ठीक हुए मरीजों का लगभग 25 प्रतिशत हैं। यह आंकड़ा चिंताजनक है।

इन अस्पतालों में हुईं मौतें
सात रोगियों की मौत हैलट में हुई है। दो मौतें कांशीराम अस्पताल, सात मौतें रामा मेडिकल कालेज, एक मौत एसआईएस हॉस्पिटल, एक रीजेंसी, एक चांदनी नर्सिंगहोम, एक एसपीएम हॉस्पिटल, दो फॉर्चून हॉस्पिटल, तीन कुलवंती, दो जवाहरलाल रोहतगी हॉस्पिटल, एक फैमिली हॉस्पिटल और एक मौत केएमसी में हुई है। 
 
अबतक 1445 की मौत
कोरोना से अब तक 1445 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल संक्रमितों संख्या 78 हजार 645 है। इनमें 67 हजार 31 इलाज से ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9 हजार 342 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed