{"_id":"609be340cf77cf2ed56586aa","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-oxygen-express-reached-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कोरोना: मरीजों और तीमारदारों को राहत, 40 टन ऑक्सीजन लेकर कानपुर पहुंची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में कोरोना: मरीजों और तीमारदारों को राहत, 40 टन ऑक्सीजन लेकर कानपुर पहुंची ट्रेन
Wed, 12 May 2021 07:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 May 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
कानपुर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील प्लांट से बुधवार सुबह तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस सुबह करीब नौ बजे कानपुर में जूही के कंटेनर डिपो पहुंची। प्रयागराज मंडल में यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की औसत स्पीड से गुजरी। करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन कानपुर आई और यहां पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के दो क्रायोजेनिक टैंकर उतारे गए।
जिला प्रशासन के माध्यम से इन्हें अस्पतालों और प्लांटों को भेजा गया। नियमित रूट से ऑक्सीजन एक्सप्रेस यानी जीवनरेखा एक्सप्रेस के कानपुर आने से ऑक्सीजन की किल्लत कम हुई है। समय से प्लांटों और अस्पतालों को उपलब्ध हो रही है। रविवार को 80 टन, मंगलवार को 40 और बुधवार को 40 टन ऑक्सीजन कानपुर पहुंची। ट्रेन से आए टैंकरों को अनलोड कराने में रेलवे के कानपुर सेंट्रल निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय, टर्मिनल डिपो प्रभारी अमित यादव आदि का सहयोग रहा।