फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic news,Two patients died

कानपुर: हैलट अस्पताल में पांच मिनट रुकी ऑक्सीजन आपूर्ति, दो की मौत, मचा हड़कंप

Wed, 28 Apr 2021 09:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Apr 2021 09:48 PM IST
सार

अचानक ऑक्सीजन आपूर्ति वाली पाइप लाइन के नोजल से ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई। इसका पता चलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसे ठीक कराया।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic news,Two patients died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हैलट के वार्डों में बुधवार दोपहर ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक ठप होने से दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की सांसें फूलने लगी। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि पांच मिनट बाद ही आपूर्ति बहाल हो गई थी। उधर, अस्पताल प्रशासन ने इसकी वजह से किसी भी मरीज की मौत होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


हैलट अस्पताल के वार्ड नंबर 1, 2 में कोरोना जैसे लक्षण वाले और वार्ड 3, 4 में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों को ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। कुछ की हालत चिंताजनक है। इन चारों वार्डों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट में बड़े सिलेंडर लगाकर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


दोपहर में अचानक ऑक्सीजन आपूर्ति वाली पाइप लाइन के नोजल से ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई। इसका पता चलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसे ठीक कराया। बताया गया कि नोजल में कार्बन आने से ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे पांच मिनट में ही ठीक कर ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच इन वार्डों में भर्ती मालती देवी और मुन्नी देवी की जीवन लीला समाप्त हो गई। मालती का इलाज करा रहे उसकी बहू के भाई संदीप ने बताया कि दो दिन पहले ही मालती को भर्ती कराया था। दोपहर में ऑक्सीजन आपूर्ति बंद होने से मालती देवी की जान चली गई।

इसी तरह शुक्लागंज निवासी मुन्नी देवी के परिजनों ने भी ऑक्सीजन आपूर्ति बंद होने से मृत्यु होने का आरोप लगाया।  वार्ड एक में भर्ती रीता सोनी की तीमारदारी कर रही अपूर्वा ने बताया कि पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रुकने से मरीजों को दिक्कत होने लगी थी।


उन्होंने अपने मरीज को दूसरा ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर जान बचाई। इसी तरह मरीज शशि भटनागर सहित कुछ अन्य मरीजों के तीमारदारों ने ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से मरीजों को दिक्कत होने की बात कही। उधर, अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीता गुप्ता ने इससे किसी मरीज की मौत होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed