{"_id":"6089a3d18ebc3ebd00499558","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-news-250-officer-workers-infected-17-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बैंकों, पीएफ और वाणिज्यकर कार्यालय में कोरोना का कहर, 250 अफसर-कर्मी संक्रमित, 17 की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बैंकों, पीएफ और वाणिज्यकर कार्यालय में कोरोना का कहर, 250 अफसर-कर्मी संक्रमित, 17 की जान गई
Wed, 28 Apr 2021 11:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:36 PM IST
सार
पीएफ विभाग में कैंटीन संचालक समेत चार कर्मचारियों की कोरोना से मौत हुई है। इतनी बड़ी संख्या में अफसर और कर्मियों के संक्रमित होने और मौतों के बाद भी मतगणना में ड्यूटी लगाने पर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के अलग-अलग बैंकों, पीएफ कार्यालय, वाणिज्यकर और श्रम विभाग में कोरोना कहर बरपा रहा है। दो हफ्ते में बैंकों में 250 कर्मचारी और अधिकारी संक्रमित मिले हैं। 17 अधिकारियों और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। वाणिज्यकर में 50, पीएफ कार्यालय में 24 और श्रम विभाग में सात कर्मचारी संक्रमित हैं।
इस दौरान पीएफ विभाग में कैंटीन संचालक समेत चार कर्मचारियों की कोरोना से मौत हुई है। इतनी बड़ी संख्या में अफसर और कर्मियों के संक्रमित होने और मौतों के बाद भी मतगणना में ड्यूटी लगाने पर कर्मचारियों में रोष है। बैंक संगठन भी सरकार और बैंक प्रबंधन की नीतियों से नाराज हैं।
उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता ने बताया कि शहर में अलग-अलग बैंकों की 650 से अधिक शाखाएं हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक इंडिया समेत सभी बैंकों में कोरोना के 250 मामले सामने आ चुके हैं।

प्रतिदिन किसी न किसी शाखा में स्टाफ के संक्रमित होने की सूचना आ रही है। आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने समय पर कदम उठाए होते तो इतना बड़ा संकट न होता। श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात मिश्रा का कहना है कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने के बाद सबसे अधिक कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।
अब मतगणना होने वाली है। आरोप लगाया कि मतगणना का अब प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहीं भी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है। ईपीएफ स्टाफ यूनियन के महामंत्री राजेश शुक्ला ने बताया कि विभाग की कैंटीन में पहले दो कर्मचारियों को कोरोना हुआ और फिर उनकी मौत हो गई।
इसके बाद पूरे विभाग में कर्मचारी-अधिकारी संक्रमित हो गए। विभाग में अब तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग घर से काम कर रहे हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष और अन्य संगठनों ने कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग उठाई है।