{"_id":"608321811f6b5964b710034b","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-in-up-news-update-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से छह की मौत, बढ़ सकती है संख्या, रिकॉर्ड 2250 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से छह की मौत, बढ़ सकती है संख्या, रिकॉर्ड 2250 संक्रमित
Sat, 24 Apr 2021 03:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 24 Apr 2021 03:49 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को कोरोना से छह और मरीजों की मौत हो गई। रिकॉर्ड 2250 नए संक्रमित मिले हैं। मरने वालों की संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है क्योंकि संक्रमित मरीजों की मौतें हैलट, कांशीराम, निजी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में भी हो रही हैं।
विज्ञापन
कोरोना से मचा कोहराम
- फोटो : PTI
विस्तार
कानपुर में कोरोना से शुक्रवार को छह और मरीजों की मौत हो गई। रिकॉर्ड 2250 नए संक्रमित मिले हैं। मरने वालों की संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है क्योंकि संक्रमित मरीजों की मौतें हैलट, कांशीराम, निजी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में भी हो रही हैं, जिन्हें पोर्टल पर देर से अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन
हैलट में कई संक्रमित गंभीर हालत में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। तीन संक्रमितों की मौत रामा मेडिकल कॉलेज में हुई। इनमें स्वरूप नगर निवासी 64 वर्षीय महिला, नजीराबाद निवासी 41 वर्षीय पुरुष, बेकनगंज निवासी 50 वर्षीय महिला हैं। इनके अलावा कांशीराम चिकित्सालय, रामा मेडिकल कॉलेज और नारायणा मेडिकल कॉलेज में एक-एक संक्रमित की मौत हुई, जिन्हें पोर्टल पर विलंब से अपडेट किया गया।
विज्ञापन
सभी हाइपरटेंशन सहित अन्य बीमारियों की गिरफ्त में थे। संक्रमण के बाद निमोनिया होे गया, सांस तंत्र फेल होने से जान चली गई। अब तक कोरोना से 1034 मौतें हो चुकी हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 56329 है। इनमें से 9190 मरीज अस्पतालों में और 29755 होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
एक्टिव केस की संख्या 16350 हो गई है। शुक्रवार को संक्रमणमुक्त होने पर 13 मरीजों की विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी की गई। 971 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7362 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 2831 की एंटीजन किट से जांच हुई, जिनमें से 327 में संक्रमण की पुष्टि हुई। अन्य 4035 की आरटीपीसीआर जांच और 496 संदिग्धों की ट्रूूनेट, सीवी-नॉट मशीन से जांच कराई जा रही है।