फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Hallet Hospital kanpur

लापरवाही: हैलट अस्पताल में 20 मिनट तक खुले में स्ट्रेचर पर पड़ा रहा कोविड मरीज, छोड़कर भागा वार्ड ब्वॉय

Wed, 12 May 2021 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 May 2021 01:22 PM IST
सार

सोमवार को सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान हैलट में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को हैलट इमरजेंसी के बाहर एक मेज कुर्सी डालकर कोविड हेल्प डेस्क तो बना दी गई लेकिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Hallet Hospital kanpur
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के हैलट अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही अच्छे खासे आदमी को भी संक्रमित कर दे। मंगलवार को हैलट इमरजेंसी के बाहर कोविड मरीज 20 मिनट तक खुले में स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। न जाने कितने लोग उसके आसपास से गुजर गए। कानपुर देहात के राजपुर के रहने वाले रामनरेश सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत पर सोमवार को इमरजेंसी में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


नाती अमन ने बताया कि नाना की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव है, वार्ड में शिफ्ट करने की बात कहकर वार्ड ब्वॉय इमरजेंसी के बाहर तक लाया और कहीं गुम हो गया। मीडिया कर्मी वहां पहुंचे तो दूसरा कर्मचारी आया और संक्रमित को अंदर ले गया।
विज्ञापन


निजी अस्पताल वाले पहले पैसे मांग रहे
बिल्हौर से चाचा कप्तान सिंह को भर्ती कराने आए पंकज ने बताया कि निजी अस्पताल वाले बहुत पैसे मांग रहे हैं। कई अस्पतालों में गया लेकिन सभी ने पहले एक लाख रुपये जमा करने को कहा। बताया कि चाचा हार्ट पेशेंट हैं और उन्हें सांस लेने में परेशानी है। हैलट में उनका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक छोड़कर भागा, ई रिक्शा से लाए हैलट
कानपुर देहात के रसूलाबाद के रहने वाले शब्बू को सीने में दर्द, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है। बेटे मो. शरीफ ने बताया कि मंगलवार रसूलाबाद से कानपुर तक चार हजार रुपये में बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस से लेकर आए। मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल गए, वहां से हैलट इमरजेंसी रेफर कर दिया। बाहर निकलकर आए तो एंबुलेंस मिली नहीं, फोन किया तो ड्राइवर ने फोन नहीं उठाया। ई-रिक्शा से उन्हें हैलट लेकर पहुंचे।

कोविड हेल्प डेस्क बस दिखावे की
सोमवार को सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान हैलट में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को हैलट इमरजेंसी के बाहर एक मेज कुर्सी डालकर कोविड हेल्प डेस्क तो बना दी गई लेकिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed