फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases, covid-19 pandemic, death from corona

Coronavirus in kanpur: कोरोना से आयकर आयुक्त और उनकी मां का निधन, संक्रमित होने से दो दिन पहले हुआ था प्रमोशन

Sat, 22 May 2021 09:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 May 2021 09:05 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कानपुर में तैनात रहे आयकर आयुक्त संजय सिन्हा का कोरोना से निधन हो गया।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases, covid-19 pandemic, death from corona
corona virus - फोटो : PTI

विस्तार

कानपुर में तैनात रहे आयकर आयुक्त संजय सिन्हा का कोरोना से निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। 22 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनका पूरा परिवार यानी मां, पत्नी और बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


एक-एक कर सभी अस्पताल में भर्ती होेते गए। संजय सिन्हा और उनकी मां की हालत दिन पर दिन बिगड़ती गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बुधवार रात उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


उसके दो घंटे बाद मां के निधन की खबर से अस्पताल में भर्ती परिवार हिल गया। उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर है, मगर बच्चों की तबीयत में सुधार हो रहा है। खास बात यह है कि संजय सिन्हा का 21 अप्रैल को ही प्रमोशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने उन्हें अपर आयकर आयकर आयुक्त से आयकर आयुक्त बनाया था। मगर दो दिन बाद ही वे संक्रमित हो गए। जब मां और पत्नी संक्रमित हुईं तो उनके परिवार की खुशियां काफूर होती गईं। संजय सिन्हा के निधन से आयकर अधिकारियों और चार्टर्ड एकाउंटेंटों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed