फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, coronavirus death

मौत के आंकड़े : 56 लोग खामोशी से छोड़ गए दुनिया, स्वास्थ्य विभाग मचा रहा 11 का शोर

Thu, 06 May 2021 03:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 May 2021 03:45 AM IST
सार

जारी किए गए ब्योरे में 56 मौतें कब हुईं इसकी जानकारी छुपा ली गई। सिर्फ यही बताया गया कि पोर्टल पर डाटा देरी से अपडेट हुआ है। 56 रोगी कब मरे थे? यह बात अस्पतालों ने भी छिपा ली है।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, coronavirus death
कोरोना से मौत - फोटो : PTI

विस्तार

कानपुर में कोरोना से हो रही मौतों को आंकड़ेबाजी से कम दिखाने का खेल स्वास्थ्य विभाग हर रोज खेल रहा है। बुधवार को ही कोरोना से रिकार्ड 67 मौतें दर्ज हुुईं। स्वास्थ्य विभाग ने माना कि 24 घंटे के अंदर सिर्फ 11 मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन


लेकिन जारी किए गए ब्योरे में 56 मौतें कब हुईं इसकी जानकारी छुपा ली गई। सिर्फ यही बताया गया कि पोर्टल पर डाटा देरी से अपडेट हुआ है। 56 रोगी कब मरे थे? यह बात अस्पतालों ने भी छिपा ली है। इनकी मौत का दिन ही पता नहीं है।
विज्ञापन


पोर्टल पर आंकड़ा चढ़ाने के बाद बता दिया गया कि ये 24 घंटे के पहले की मौतें हैं। 24 घंटे के कितने पहले की ? यह बताने के बजाए लोगों को गुमराह किया गया। ये 56 मौतें अब किसी एक दिन में नहीं जुड़ पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कभी पांच मई की मौत की बात होगी तो 11 का आंकड़ा ही सामने आएगा और 56 रोगियों की मौत का पता नहीं चलेगा। इसके पहले तीन मई को 57 मौतें हुई थीं। इनमें 51 रोगियों की मौत का दिन पता ही नहीं था। 

बुधवार को बताई गईं कोरोना की 67 मौतें शहर के 17 अस्पतालों में हुई हैं। सबसे अधिक 13 मौतें जीटीबी हॉस्पिटल में हुईं हैं। इसके अलावा एक मौत न्यू लीलामणी हॉस्पिटल, एक मरियमपुर, चार मौतें नारायणा मेडिकल कॉलेज, तीन मौतें अपोलो अस्पताल, एक मौत सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल, नौ मौतें फॉर्चून हॉस्पिटल, नौ मौतें कांशीराम हॉस्पिटल, तीन मौतें ग्रेस हॉस्पिटल, नौ मौतें हैलट, दो मौत केएमसी, तीन मौतें कुलवंती, पांच मौतें रामा मेडिकल कालेज, एक मौत फैमिली हॉस्पिटल, एक मौत एसआईएस हॉस्पिटल, एक मौत मधुराज और एक मौत कृष्णा सुपर स्पेशिएलटी हॉस्पिटल में हुईं हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने ब्योरा सबका दिया है लेकिन गिनती सिर्फ 11 की ही की। आंकड़ों के अनुसार कोरोना से अब तक नगर में 1363 लोगों की जान जा चुकी है। एसीएमओ डॉ. एके सिंह का कहना है कि शाम पांच बजे तक का ही आंकड़ा दिया जाता है। इसके बाद जो मौतें होती हैं, उन्हें अगले दिन पांच बजे तक के आंकड़े में जोड़ दी जाती हैं। अस्पताल रिपोर्ट आने और कागजात पूरे होने पर ही अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed