फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, corona news, death from corona

Corona Active Case In Kanpur: कोरोना से 23 मरे, संक्रमित घटे, मौतों पर लगाम नहीं

Wed, 12 May 2021 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 May 2021 09:46 PM IST
सार

कोरोना संक्रमित अभी भी गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वहीं बुधवार को 276 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है लेकिन करीब चार गुना अधिक 1041 रोगी ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमित नौ रोगियों की मौत हैलट में हुई है।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, corona news, death from corona
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है, लेकिन मौत पर लगाम नहीं लग पा रही है। कानपुर के अलग-अलग 11 कोविड अस्पतालों में 23 रोगियों की मौत हुई है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में भी रोगियों के मरने की खबर है, लेकिन आंकड़ा अपडेट नहीं है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित अभी भी गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वहीं बुधवार को 276 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है लेकिन करीब चार गुना अधिक 1041 रोगी ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमित नौ रोगियों की मौत हैलट में हुई है। एक रोगी की रामा मेडिकल कालेज, दो रोगियों की कांशीराम अस्पताल, एक रोगी की नारायणा मेडिकल कालेज, एक की जीटीबी अस्पताल, एक की मरियमपुर, एक की द्विवेदी अस्पताल, एक की मेडिहेल्प, तीन की प्रिया अस्पताल, दो की फॉर्च्यून अस्पताल, एक की कुलवंती में मौत हुई।
विज्ञापन


हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल का आईसीयू फुल है। रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। बुधवार को 54 रोगी अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इनमें 10 रोगी हैलट, एक रोगी जीटीबी, एक रोगी फैमिली, एक रोगी केएमसी, रामा से 18, एसपीएम से एक, कुलवंती से एक, जेएल रोहतगी से एक, ग्रेस से एक, मरियमपुर से एक, रीजेंसी से आठ, मधुराज से आठ, मेडिहेल्प अस्पताल से दो रोगी संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। अभी तक कुल 80 हजार 197 लोग संक्रमित हुए, जिनमें 71 हजार 988 ठीक हो गए। 1536 रोगियों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आठ हजार 770 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed