{"_id":"609637978ebc3ec1993dccf5","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-25-more-deaths-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोरोना से 25 और मौतें, स्वास्थ्य विभाग कर रहा आंकड़ों में खेल, 24 घंटे के अंदर सिर्फ 12 मौतें बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोरोना से 25 और मौतें, स्वास्थ्य विभाग कर रहा आंकड़ों में खेल, 24 घंटे के अंदर सिर्फ 12 मौतें बताईं
Sat, 08 May 2021 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 May 2021 12:33 PM IST
सार
कानपुर में एक्टिव केस की संख्या 11152 हो गई है। इधर, स्वास्थ्य विभाग कोरोना से हो रही मौतों की संख्या कम दिखाने के लिए लगातार आंकड़ेबाजी में जुटा है।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना से 25 मौतें बताईं। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 12 संक्रमित मरीजों की ही मौत 24 घंटे के अंदर बताई गई है। अन्य 13 मौतें पहले होने की जानकारी दी गई है, लेकिन किस तारीख को हुईं, इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है।
इस रिपोर्ट में सिर्फ अस्पतालों में हुई मौतों का जिक्र है, जबकि होम आइसोलेशन में और अन्य मौतों का आंकड़ा शामिल नहीं है। ऐसे में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अधिक भी हो सकता है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 739 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि इनसे दोगुने से भी ज्यादा 1688 मरीज होम आइसोलेशन और अस्पतालों में कोरोना से जंग जीते।
एक्टिव केस की संख्या 11152 हो गई है। इधर, स्वास्थ्य विभाग कोरोना से हो रही मौतों की संख्या कम दिखाने के लिए लगातार आंकड़ेबाजी में जुटा है। रिपोर्ट के अनुसार, चांदनी नर्सिंग होम में चार, कांशीराम अस्पताल में तीन, न्यू लीलामणी अस्पताल में दो, फार्च्यून हॉस्पिटल, द्विवेदी हॉस्पिटल, कुलवंती अस्पताल, केएमसी में एक-एक संक्रमित मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन
इन आंकड़ों और भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह, भगवतदास विद्युत शवदाह गृह के आंकड़ों में काफी अंतर है। स्वास्थ्य विभाग एक दिन पहले इसी तरह हुई सभी मौतों की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। सीएमओ की रिपोर्ट में कोरोना से अब तक 1416 मौतें ही होने का दावा किया गया।
आठ हजार से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आई
शहर में शुक्रवार को 8084 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 739 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, कोरोना संक्रमित 72 रोगी अस्पतालों में ठीक हुए और 1596 ने होम आइसोलेशन पूरा किया। शहर में अब तक कुल 77 हजार नौ सौ 39 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 1416 की मौत हो चुकी है।