फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Conversion Case, Wires are connecting with Shuats, holy water used to come from Mumbai

कानपुर धर्मांतरण प्रकरण: शुआट्स से जुड़ रहे हैं तार, मुंबई से आता था पवित्र जल, रजिस्टर में मिले हैं कई नाम

Fri, 17 Mar 2023 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

चकेरी स्थित फ्लैट में चल रहे धर्मांतरण के खेल में अभिजीत और रजत को जेल भेजा गया था। जांच में पता चला है कि जिन विदेशी खातों से शुआट्स को पैसा भेजा जाता था, उनमें से कुछ खातों से अभिजीत और रजत को भी पैसा भेजा गया है।

विज्ञापन
Kanpur Conversion Case, Wires are connecting with Shuats, holy water used to come from Mumbai
धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के चाणक्यपुरी स्थित फ्लैट में चल रहे धर्मांतरण के खेल के तार शुआट्स से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार धर्मांतरण के आरोप में पकड़े गए अभिजीत और रजत प्रयागराज स्थित यूनिवर्सिटी शुआट्स के कुलपति आरबी लाल और कुछ अधिकारियों के संपर्क में थे।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 40 दिन की प्रक्रिया पूरी कराए जाने के बाद लोगों को धर्मांतरण के लिए शुआट्स में बने ईशु दरबार में ले जाया जाता था। जांच में यह भी पता चला है कि जिन विदेशी बैंक खातों से शुआट्स को फंडिंग होती थी, उनमें से कुछ खातों से अभिजीत और रजत को भी पैसा भेजा गया है।
विज्ञापन

चकेरी में धर्मांतरण का खेल सामने आने के बाद पुलिस को फतेहपुर से भी इस मामले में तथ्य मिले हैं, जिनसे आने वाले समय में बड़ा खुलासा हो सकता है। इस कारण पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी मामले की तह तक जाने के लिए जल्द ही अलग टीम गठित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर में मिले कई नाम, सत्यापन शुरू
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जेल भेजे गए आरोपियों के पास से कई किताबें, रजिस्टर, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया था। रजिस्टर में कई लोगों के नाम मिले हैं। आशंका है कि इनका धर्मांतरण कराया गया है। पुलिस सत्यापन कराने में जुट गई है।

फतेहपुर में धर्मपरिवर्तन मामले में आया था नाम
अप्रैल 2022 में फतेहपुर जिले के ललौली कस्बे में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस को करोड़ों की विदेशी फंडिंग के सुबूत मिले थे। 72 ऐसे खातों का पता चला था, जिसमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन से रुपये आते थे।

शुआट्स के बोर्ड मेंबर डॉ. आइजेक फ्रैंक ने भी आरोप लगाया था कि प्रबंधन ने धर्मपरिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग ली थी। कई दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे थे। पुलिस ने शुआट्स के वीसी आरबी लाल समेत चार लोगों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं आए थे। इसके बाद सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

जेल भेजे गए आरोपी का भाई मुंबई में कराता है धर्मपरिवर्तन
धर्मपरिवर्तन के नाम पर जो पवित्र जल लोगों के ऊपर डाला जाता था, वह मुंबई से आता था। इसके बाद पुलिस की जांच अब मुंबई की तरफ भी डायवर्ट हुई है। जांच में पता चला कि जेल भेजे गए रजत का एक भाई मुंबई में धर्मपरिवर्तन कराता है।

मुंबई से आता था पवित्र जल
धर्मपरिवर्तन कराने से पहले आरोपी पवित्र जल से शुद्धि कराते थे। यह पवित्र जल मुंबई से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल छोटी शीशियों में कानपुर लाया जाता था। इसे कोरियर के जरिए नहीं, बल्कि विशेष लोग खुद लेकर आते थे। 15 शीशियों से सात ड्रम पवित्र जल तैयार किया जाता था।

धर्मपरिवर्तन मामले में मुंबई से कुछ अहम कनेक्शन मिले हैं। जो भी तथ्य सामने आए हैं, उनका सत्यापन किया जा रहा है। यह एक बड़ा गिरोह है। इसमें जो लोग शामिल हैं और जिनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed