{"_id":"6984634e1c1f28d51009e474","slug":"kanpur-controversy-erupts-over-police-attempt-to-vacate-land-mla-rumi-says-he-will-ask-the-cp-for-an-extension-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: खाकी और जनता आमने-सामने; पुलिस की जमीन खाली कराने पर बवाल, विधायक रूमी बोले- CP से मांगेंगे मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: खाकी और जनता आमने-सामने; पुलिस की जमीन खाली कराने पर बवाल, विधायक रूमी बोले- CP से मांगेंगे मोहलत
Thu, 05 Feb 2026 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:01 PM IST
सार
Kanpur News: रेलबाजार के मीरपुर में पुलिस की जमीन खाली कराने के नोटिस के बाद स्थानीय लोगों ने भारी विरोध जताया है। उनका दावा है कि वे 70 वर्षों से यहां वैध रूप से रह रहे हैं। विधायक हसन रूमी ने हस्तक्षेप करते हुए पुलिस कमिश्नर से मोहलत दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
घरों पर पुलिस ने लगाए काले क्रॉस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में रेलबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर में पुलिस अपनी जमीन खाली कराने के लिए पहुंची। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। वहीं जानकारी पाकर कैंट विधायक मो. हसन रूमी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मोहलत मांगेने की बात कही। मीरपुर स्थित कमेला के रहने वाले लोगों का कहना है कि करीब 70 वर्षों से वह यहां पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
उनके पास बिजली का बिल, पहचान पत्र, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेज है। बीते दो अक्टूबर 2023 से पुलिसकर्मी लगातार उनको परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि दो फरवरी को पुलिस माइक लेकर आई और दो दिन में खाली करने की चेतावनी दी। साथ ही, मकानों में काले क्रॉस के निशान भी लगाए। इससे लोगों में विरोध और नाराजगी है।
विज्ञापन
नियम अनुसार खाली कराने के लिए दिया आदेश
सपा विधायक मो. हसन रूमी ने बताया कि वह पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मिलकर कुछ समय और देने की मोहलत मांगेंगे। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिसकर्मी की जमीन पर कई वर्षों से लोग कब्जा किए हुए है। छप्पर डालकर वह रह रहे हैं। कई लोगों ने तो अपने घर भी बना लिए है। उनको नियम अनुसार खाली कराने के लिए आदेश दिया गया है।