फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Container truck collides with another truck while overtaking, causing traffic jam on highway

Kanpur: ओवरटेक करने में ट्रक से भिड़ा कंटेनर, हाईवे पर लगा जाम

Wed, 24 Dec 2025 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Dec 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Container truck collides with another truck while overtaking, causing traffic jam on highway
कंटेनर के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला
सचेंडी भौंती में फूड कोर्ट के पास बुधवार शाम ओवरटेक करने में कंटेनर ट्रक से जा भिड़ा। दुर्घटना के बाद हाईवे पर आधे घंटे जाम लगा रहा। राजस्थान अलवर निवासी ड्राइवर आरिफ और क्लीनर नसीर कंटेनर लेकर लखनऊ जा रहे थे। भौंती में शाम करीब चार बजे हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ड्राइवर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। अचानक आगे चल रहे ट्रक ने कट मार दिया। इससे पीछे आ रहा कंटेनर उससे जा भिड़ा। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित बच गए। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की वजह से पीछे वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया। तब यातायात बहाल हो सका। सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed