फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Construction of Anwarganj-Mandhana elevated track will start from October

Kanpur: अक्तूबर से शुरू होगा अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक निर्माण, टेंडर प्रक्रिया जारी

Tue, 03 Jun 2025 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 10:16 PM IST
सार

अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक दो साल में बनकर तैयार होगा। लोगों को रूट की 16 क्रॉसिंग पर जाम से निजात मिलेगी। सांसद रमेश अवस्थी ने रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kanpur: Construction of Anwarganj-Mandhana elevated track will start from October
सांसद रमेश अवस्थी ने रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनवरगंज से मंधना तक 15.51 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण अक्तूबर तक शुरू हो जाएगा। दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। एलिवेटेड ट्रैक बनने के बाद जीटी रोड पर बनीं 16 क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। 50 लाख शहरवासियों को ट्रेन आने के दौरान क्रॉसिंग बंद होने पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके अगले चरण में अनवरगंज से मथुरा तक ट्रैक का दोहरीकरण करने की भी तैयारी है। अभी कानपुर से मथुरा तक सिंगल लाइन है।
विज्ञापन


मंगलवार को रेलवे अधिकारियों के साथ सांसद रमेश अवस्थी ने अनवरगंज स्टेशन पर ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों से ट्रैक निर्माण शुरू और पूरा होने की समयावधि पूछी। इस पर पूर्वोत्तर रेलवे की डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) मानसी मित्तल ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। राज्य सरकार से भूमि अधिग्रहण के लिए अनुमति मांगी है। भूमि अधिग्रहण के बाद जरीब चौकी से गुमटी नंबर-5 तक राह में आने वाले निर्माण तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


रास्ता साफ होने के बाद इस साल सितंबर या अक्तूबर में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दिसंबर-2027 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण में करीब 1100 करोड़ की लागत आएगी, जो बाद में बढ़ भी सकती है। यह पूर्वाेत्तर रेलवे का 15.51 किलोमीटर लंबा का पहला एलिवेटेड ट्रैक है, जो भारतीय रेलवे का मॉडल ट्रैक बनेगा। एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि सिर्फ गर्डर डालकर दोहरीकरण के लिए नया ट्रैक बिछाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसद ने प्रदेश सरकार से भूमि अधिग्रहण की अनुमति जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। एलिवेटेड ट्रैक निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाने के प्रयास किए जाएंगे। बीते दिनों पीएम की जनसभा के दौरान उन्होंने इस प्रोजेक्ट की जानकारी उन्हें दी थी। इस दौरान गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, भाजपा नेता सुरेश गुप्ता, सेंट्रल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभिषेक यादव, भाजपा नेता अनूप अवस्थी, कौशलपुरी के मंडल अध्यक्ष भानू सिंह आदि मौजूद रहे।

Kanpur: Construction of Anwarganj-Mandhana elevated track will start from October
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम ऊंचाई 18 फीट
मित्तल ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण से इस रूट पर 16 क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। अनवरगंज के आगे एक नंबर क्रॉसिंग (तेजाब मिल) से करीब 150 मीटर आगे से एलिवेटेड ट्रैक उठेगा। जरीब चौकी, गुमटी नंबर-5, रावतपुर, कल्याणपुर होते हुए मंधना क्रॉसिंग से पहले नीचे उतरेगा। यह ट्रैक अधिकतम 18 फीट की ऊंचाई पर बनेगा।

 

नए स्टेशन पर बनेंगे एफओबी
एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण में रावतपुर व कल्याणपुर रेलवे स्टेशन समाप्त होंगे। इनकी जगह सीएसजेएमयू के सामने दलहन अनुसंधान की भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम पर नया रेलवे स्टेशन बनेगा। इस नए रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का टेंडर भी अलग से किया गया है। इस रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने के लिए दोनों छोर पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनेंगे। इससे यात्री आराम से मेट्रो तक आ-जा सकेंगे।

 

कानपुर-लखनऊ के बीच दौड़ेगी हाईस्पीड
इस दौरान सांसद ने बताया कि लखनऊ में अमौसी तक मेट्रो आ गई है। कानपुर से लखनऊ को जोड़ने के लिए हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके लिए सर्वे का काम भी हो चुका है। इससे लोगों का समय बचेगा और आसानी से लखनऊ तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed