{"_id":"688e2676fa7aa7bc6407dc2e","slug":"kanpur-conference-of-uttar-pradesh-executive-of-laghu-udyog-bharati-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी का सम्मेलन, हरेंद्र बने प्रदेश उपाध्यक्ष, अमन सचिव, संदीप अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी का सम्मेलन, हरेंद्र बने प्रदेश उपाध्यक्ष, अमन सचिव, संदीप अध्यक्ष
Sat, 02 Aug 2025 08:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई
- फोटो : अमर उजाला
लघु उद्योग भारती की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का सम्मेलन शनिवार को अयोध्या स्थित रघुकुल सदन में हुआ। इसमें संगठन की ओर से उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें कानपुर के तीन उद्यमियों को स्थान दिया गया। शहर के हरेंद्र मूरजानी प्रदेश उपाध्यक्ष, अमन घई प्रदेश सचिव, संदीप अरोड़ा कानपुर संभाग अध्यक्ष और झांसी के राजीव मेहता कानपुर संभाग महामंत्री घोषित किए गए।
वहीं, रविंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष और अमित अग्रवाल महामंत्री चुने गए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन यूपीएसआईसी राकेश गर्ग रहे। सम्मेलन में बताया गया कि प्रदेश में लघु उद्योग भारती के सदस्यों की संख्या 6000 से भी अधिक हो गई है। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन मधुसूदन दादू और निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भरत आदि मौजूद रहे।