{"_id":"6aeb6aa41818eceaf90598f4","slug":"kanpur-con-artists-make-off-with-rs-5-25-lakh-belonging-to-two-businessmen-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: टप्पेबाजों ने दो व्यापारियों के 5.25 लाख उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: टप्पेबाजों ने दो व्यापारियों के 5.25 लाख उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 04 Nov 2026 10:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चमनगंज में टप्पेबाजी की घटना के बाद बुधवार को कलक्टरगंज में दो व्यापारियों को झांसा देकर टप्पेबाजों ने उनकी कार से 4.90 लाख उड़ा दिए। बुधवार को व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा साथी व्यापारियों के थाने पहुंचे। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। कलक्टरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई हैं।
टायर पंचर है और ले गए रुपये
बांदा के बबेरू निवासी अरुणेश कुमार गुप्ता मंगलवार को व्यापार के सिलसिले में शहर आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घंटाघर चौराहा के पास एक युवक उनकी कार के पास आया। टायर पंक्चर होने की बात कही। कार से उतरकर टायर देखने लगे। कार में लौटे तो रुपये से भरा बैग गायब था। बैग में करीब 4.50 लाख रुपये नकद और अन्य जरूरी कागजात थे।
वहीं, कल्याणपुर निवासी व्यापारी केशवनाथ गुप्ता की कलक्टरगंज में गल्ला की दुकान है। बताया कि मंगलवार देर शाम उन्होंने बाजार से सरसों के तेल के टिन खरीदे। टिन कार में रखने लगे। इस दौरान एक युवक ने पास आकर रुपये गिरने की बात कही। जैसे ही वह रुपये उठाकर कार में बैठे तो बैग गायब मिला। बैग में 75 हजार रुपये, मोबाइल, चार्जर, पावर बैंक और जरूरी दस्तावेज थे।