फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur company has made parts for war aircraft Mirage

मिराज के कलपुर्जे बना लिए, सप्लाई नहीं कर पा रहे, यहां फंसा पेच

Sun, 02 Aug 2020 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur company has made parts for war aircraft Mirage
युद्धक विमान मिराज - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की कंपनी ने युद्धक विमान मिराज के कलपुर्जे बना लिए हैं। इस कंपनी की फाइल तीन वर्षों से नागपुर कमांड ऑफिस में अटकी है। इस पर फैसला नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर कंपनी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना को कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली शहर की कंपनी प्रेसीटेक्स इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुशील शर्मा ने प्रधानमंत्री को ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि शहर के अलावा देश भर के कई कारोबारियों ने भारतीय वायु सेना के युद्धक विमान जैसे मिग, मिराज एवं सुखोई के कई आयातित कलपुर्जों का सफलतापूर्वक स्वदेशीकरण कर लिया है।
विज्ञापन


वायु सेना को जरूरत पड़ने पर ये कलपुर्जे लगातार उपलब्ध भी कराए जा रहे हैं। जिन पुर्जों की उपलब्धता स्वदेश में नहीं, उसे वायु सेना के अधिकारी विकसित करने का आर्डर भी देते हैं। मेक इन इंडिया अभियान के लिए यह सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वायु सेना जब कलपुर्जों की मांग के लिए टेंडर आमंत्रित करती है और कारोबारी उसमें हिस्सा लेते हैं तो कीमत आदि तय होने के बाद फाइल नागपुर कमांड ऑफिस भेज दी जाती है। यहां वित्त सलाहकार पद पर आईएएस स्तर के अधिकारी होते हैं।

यहां दो से तीन वर्षों तक फाइलें पड़ी रहती हैं। कोई फैसला नहीं होता है। उन्होंने खुद भी वायु सेना की अनुमति से मिराज के कुछ उपकरण विकसित किए, टेंडर में हिस्सा लिया, लेकिन तीन वर्ष से उनकी फाइल पर कोई फैसला नहीं हुआ। वायु सेना की ओर से भी कमांड ऑफिस को कई बार रिमाइंडर भेजा गया।


ऐसी स्थिति में वायु सेना के निचले स्तर के अधिकारी भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। नतीजतन युद्धक विमानों का समय पर न तो मेंटीनेंस हो पा रहा है और न ही नए कारोबारियों के उपकरणों की बिक्री हो पा रही है। कारोबारी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय पर गंभीर पड़ताल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed