{"_id":"6914f46986582e8362096304","slug":"kanpur-commissionerate-defeated-jhansi-police-by-seven-wickets-kanpur-news-c-362-1-akb1003-135158-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट ने झांसी पुलिस को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट ने झांसी पुलिस को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस लाइन ग्राउंड में बुधवार को हुई पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर कमिश्नरेट ने झांसी पुलिस और कानपुर देहात ने ललितपुर पुलिस टीम को हराया। इसके साथ दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहला मैच कानपुर कमिश्नरेट और झांसी पुलिस के बीच हुआ। इसमें झांसी पुलिस टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाएं। वहीं कानपुर कमिश्नरेट की टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर जीत हासिल की।
टीम से अरुणेंद्र सिंह ने 20 रन बनाने के साथ तीन विकेट हासिल किए। इस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। नरेंद्र कुमार ने 39 रन बनाए। दूसरे मैच में टॉस जीतकर कानपुर देहात पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन
टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाएं। वहीं ललितपुर पुलिस टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 82 रन ही बना सकी। देहात की टीम ने 75 रनों से जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।