फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cold wave causes havoc in city, know when will you get relief from the rain and cold

ठंड का कहर: शीत लहर की आठ गुनी रफ्तार से कंपकंपाए शहरवासी, जानिए कब मिलेगी बारिश वाले मौसम से राहत

Mon, 24 Jan 2022 02:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 02:56 PM IST
सार

कानपुर शहर में सर्दी रिकाॅर्ड तोड़ रही है। रविवार को घने कोहरे और बारिश के मौसम के बीच आठ गुनी रफ्तार से चली शीत लहर ने शहरियों को कंपकंपा डाला। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश का मौसम बना रहेगा। लेकिन ठंडी हवाओं से राहत नहीं मिलेगी।  

विज्ञापन
Kanpur: Cold wave causes havoc in city, know when will you get relief from the rain and cold
कानपुर में ठंड और बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर में सुबह-शाम के घने कोहरे और बारिश के मौसम के बीच रफ्तार से चली शीत लहर ने शहरियों को कंपकंपा डाला। एक दिन पहले जहां ठंडी हवाओं की रफ्तार 1.3 किलोमीटर थी। वहीं रविवार को रफ्तार आठ गुना बढ़कर 8.9 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश का मौसम बना रहेगा। लेकिन ठंडी हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। रविवार को दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। लोग घरों से कम ही बाहर निकले।
विज्ञापन


शाम होते ही शीत लहर के रफ्तार पकड़ने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। लोगों ने अलाव के पास ही रहना मुनासिब समझा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का मौसम 25 जनवरी तक रह सकता है। सुबह शाम कोहरा पड़ता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पांच डिग्री पारा चढ़ा पर ठंड से राहत नहीं
बादलों की वजह से रविवार को न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 12.6 और अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

एक दिन पहले अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री था। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान सामान्य (20) से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य (08) से 4.6 डिग्री ज्यादा है।

बारिश ने बढ़ाई नमी, कपड़े सूखने में मुश्किल
बारिश की वजह से हवा की नमी में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम नमी 98 प्रतिशत और न्यूनतम 16 प्रतिशत बढ़कर 96 पर पहुंच गई। इसकी वजह से घरों में कपड़े सूखने की समस्या आ रही है। साथ ही नमी बढ़ने से रूम हीटर का असर भी कम हो रहा है।

 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडे के अनुसार शहरी क्षेत्रों में हल्की बारिश जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ कहीं कहीं पर ओले पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed