{"_id":"672ba8999bac8be09d021dc5","slug":"kanpur-cold-storage-operator-duped-of-rs-54-lakh-report-filed-on-court-s-order-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोल्ड स्टोर संचालक से 54 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोल्ड स्टोर संचालक से 54 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 06 Nov 2024 11:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:04 PM IST
सार
Kanpur News: कोल्ड स्टोर संचालक से 54 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर रावतपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रावतपुर के शारदानगर निवासी कोल्ड स्टोर संचालक रनवीर सिंह से लाखाें की ठगी हो गई। जालसाज ने आर्थिक संकट बताकर उनसे 54 लाख रुपये लेने के बाद वापस करने से इन्कार कर दिया। रनवीर सिंह गडविन कोल्ड स्टोरेज के पार्टनर हैं। उन्होंने बताया कि शिवराजपुर के बैरी गांव निवासी कोल्ड स्टोर संचालक प्रवीण कुमार से उनके व्यापारिक संबंध थे। एक ही व्यवसाय के चलते दोनों में मित्रता भी हो गई थी।
विज्ञापन
इस बीच प्रवीण ने आर्थिक संकट बताते हुए उनसे रुपयों की मदद मांगी थी। झांसे में आए रनवीर ने उन्हें कंपनी के खाते से कई बार में करीब 54 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। तय समय के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे, तो प्रवीण ने टालमटोल शुरू कर दी। दबाव बनाने पर धमकी देते हुए रुपये देने से इन्कार कर दिया। थाने में सुनवाई न होनेे पर उन्होंने कोर्ट के आदेश पर प्रवीण के खिलाफ रावतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन