{"_id":"610bcb8f8ebc3ebca96196fb","slug":"kanpur-cmds-of-seven-companies-of-ordnance-factories-fixed-three-headquarter-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आयुध निर्माणियों की सातों कंपनियों के सीएमडी तय, तीन के मुख्यालय कानपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आयुध निर्माणियों की सातों कंपनियों के सीएमडी तय, तीन के मुख्यालय कानपुर में
Thu, 05 Aug 2021 05:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:08 PM IST
सार
41 निर्माणियों का विलय कर बनाई गई हैं सात कंपनियाें में से तीन के मुख्यालय कानपुर में है। वीके तिवारी पैराशूट, राजेश चौधरी वेपन एंड इक्विपमेंट, संतोष कुमार सिन्हा ट्रूप कंफर्ट कंपनी के सीएमडी बने हैं।
विज्ञापन
आयुध निर्माीणी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में प्रतिरक्षा संगठनों के विरोध के बीच रक्षा मंत्रालय ने आयुध निर्माणियों को कंपनी बनाने के बाद एक और बड़ा कदम उठाया है। 41 आयुध निर्माणियों के विलय के बाद गठित सात कंपनियों के सीएमडी के नामों की घोषणा रक्षा मंत्रालय ने कर दी है।
इसके साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों के नाम भी घोषित किए गए हैं। शहर में तीन कंपनियों के हेडक्वार्टर बनाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार वीके तिवारी को पैराशूट कानपुर, राजेश चौधरी को वेपन एंड इक्विपमेंट कानपुर, संतोष कुमार सिन्हा को ट्रूप कंफर्ट कंपनी कानपुर का सीएमडी बनाया गया है।

संजीव किशोर को व्हीकल अवाड़ी चेन्नई, रविकांत को एम्यूनेशन एंड एक्सप्लोसिव पुणे, राजीव पुरी को एंसीलरी अंबाझारी नागपुर, संजीव कुमार को आप्टो इलेक्ट्रानिक्स देहरादून का सीएमडी बनाया गया है। इसके अलावा रवि कुलश्रेष्ठ को फाइनेंस वेपन एंड एक्विपमेंट कानपुर का डायरेक्टर, सुरेंद्र डपोढकर को पैराशूट कानपुर का डायरेक्टर फाइनेंस और संजीव कुमार सक्सेना को ट्रूप कंफर्ट कंपनी का डायरेक्टर फाइनेंस बनाया गया है।
कुल 27 अफसरों की सूची जारी की गई है। इनमें सात सीएमडी के अलावा सात डायरेक्टर फाइनेंस, छह डायरेक्टर एचआर और सात डायरेक्टर ऑपरेशन बनाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो 163 अफसरों के साक्षात्कार के बाद इनके नाम फाइनल हुए हैं।
हालांकि इन्हें कब से ज्वाइन करना है, इस संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले इन अफसरों को कंपनियों में चार्ज दिया जा सकता है।