फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 'CM Grid' Road Project Becomes a Nuisance; Traders Confront Engineer

Kanpur: सीएम ग्रिड सड़क बनी मुसीबत, हर तरफ गड्ढे और जलभराव, व्यापारियों ने अभियंता को घेरा

Thu, 23 Jul 2026 08:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 23 Jul 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 'CM Grid' Road Project Becomes a Nuisance; Traders Confront Engineer
व्यापारियों ने अभियंता को घेरा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बन रहीं सीएम ग्रिड सड़कें अब मुसीबत बन गई हैं। चहुंओर गड्ढे और जलभराव से होने वाली समस्याओं के बाद गुरुवार को यशोदा नगर वाई ब्लॉक में पहुंचे सीएम ग्रिड के अभियंता को व्यापारियों ने घेर लिया और समस्याएं दुरुस्त कराने को कहा। अभियंता ने मजदूरों को बुलाकर गड्डों में बजरी और मिट्टी डलवाई, इसके बाद वहां से जा सके।

विज्ञापन


यशोदानगर से वाई ब्लॉक किदवईनगर होते हुए हमीरपुर रोड तक सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क का निर्माण हो रहा है। हालांकि बेतरतीब खोदाई के चलते वहां दलदल और जलभराव हो गया है, जिससे वाहन सवार फंस रहे हैं, जबकि पैदल चलने वालों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन

Kanpur: 'CM Grid' Road Project Becomes a Nuisance; Traders Confront Engineer
व्यापारियों ने अभियंता को घेरा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के बुलावे पर अभियंता पुष्पेंद्र पचौरी समस्याएं देखने मौके पर पहुंचे। इस दौरान ज्ञानेश मिश्र सहित अन्य व्यापारियों ने उनका घेराव कर दिया, और समस्याएं दुरुस्त न हो जाने तक वहां से न जाने देने की बात कही। इसपर अभियंता ने मजदूरों को मौके पर बुलाया और गड्ढों पर मिट्टी और बजरी डलवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed