फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Clinic owners son hangs himself body found in locked room police investigating

कानपुर: क्लीनिक संचालक के पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान, बंद कमरे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Oct 2026 04:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 01 Oct 2026 04:15 PM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में क्लीनिक संचालक के पुत्र ने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Kanpur Clinic owners son hangs himself body found in locked room police investigating
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के रजियाना मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर क्लीनिक संचालक के पुत्र शोयब (35) ने घर की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच के बाद साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजियाना निवासी शोयब अपने पिता मोहम्मद जमील के साथ घर के नीचे बनी दुकान में क्लीनिक चलाते थे। परिवार में मां, तीन भाई मुजीबुर्रहमान, निजामुर्रहमान और अजीजुर्रहमान, पत्नी तबस्सुम और दो बच्चे उमइमा व हरीबा हैं। भाइयों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे शोयब तीसरी मंजिल स्थित कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो परिजन ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, तो शोयब का शव फंदे से लटका मिला। शव नीचे उतारने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। भाइयों ने बताया कि शोयब पिछले एक-दो दिन से क्लीनिक भी नहीं संभाल रहे थे। वह कभी-कभार शराब का सेवन करते थे। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed