फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Class 11 student commits suicide after father scolds him following an argument with his sister

Kanpur: बहन से कहासुनी के बाद पिता ने डांटा तो 11वीं के छात्र ने दी जान, दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला शव

Wed, 24 Jul 2024 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर में दुपट्टे के सहारे छात्र का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Class 11 student commits suicide after father scolds him following an argument with his sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में रावतपुर क्षेत्र में बहन से कहासुनी और पिता के डांटने से खफा 11वीं कक्षा के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रावतपुर निवासी मनोज कुमार निजी कंपनी में काम करते है। उनका इकलौता बेटा अभिनव (16) घर के पास स्थित स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन


मां सीमा ने बताया कि सोमवार रात अभिनव की छत पर पंखा ले जाने को लेकर बहन सौम्या से कहासुनी हो गई थी। इसपर पिता ने भी बेटे को डांट दिया। इसके बाद अभिनव कमरे में ही सोने की बात कहकर चला गया। मंगलवार सुबह जब उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंची, तो कपड़े टांगने वाली रॉड में दुपट्टे के सहारे अभिनव का शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। रावतपुर के अतिरिक्त थाना प्रभारी ने बताया कि भाई-बहन के बीच मामूली कहासुनी के बाद छात्र के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed