फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Civic Body Clears Encroachments on Bankhandeshwar Temple Route

Kanpur: सावन से पहले बनखंडेश्वर मंदिर मार्ग से हटाया अतिक्रमण, 80 टीनशेड जब्त; 25 हजार वसूला जुर्माना

Mon, 27 Jul 2026 07:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 07:59 PM IST
सार

Kanpur News: श्रावण मास में बनखंडेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सोमवार को मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जोन-4 की टीम ने चौराहे से बनखंडेश्वर मंदिर, प्रेमनगर और मोहम्मद अली पार्क तक सड़क व फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

विज्ञापन
Kanpur Civic Body Clears Encroachments on Bankhandeshwar Temple Route
नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पवित्र सावन माह के आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बनखंडेश्वर मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और सुविधा के लिए सोमवार को नगर निगम ने बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

विज्ञापन
Trending Videos

जोन-04 की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में चौराहे से मंदिर मार्ग होते हुए प्रेमनगर और मोहम्मद अली पार्क तक सड़क व फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर और दस्ताबल के जरिए पूरी तरह साफ करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीनशेड, गुमटियां और पक्के निर्माण ध्वस्त, सामान जब्त

जोनल अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ को घेरकर बनाए गए करीब 80 टीनशेड, 60 टट्टर व तखत, 08 बड़ी गुमटियां, 45 अवैध पक्के निर्माण, 28 बेंच, 80 कटआउट और 25 साइन बोर्ड हटाकर जब्त कर लिए गए।

विज्ञापन

इसके साथ ही मंदिर मार्ग पर अव्यवस्थित तरीके से लगाई गईं फूल और प्रसाद की दुकानों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर जनरेटर रखकर अतिक्रमण करने वाले एक दुकानदार से 25 हजार रुपये का यूजर चार्ज भी वसूला गया।

दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नगर निगम की टीम ने सभी दुकानदारों और स्थानीय लोगों को हिदायत दी है कि सावन के दौरान यदि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस बल के साथ नगर निगम के राजस्व निरीक्षक और अभियंत्रण विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed