फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur City reels under gridlock rain and waterlogging bring traffic to a crawl vehicles inch along bridges

कानपुर: चौतरफा जाम से कराह उठा शहर, बारिश-जलभराव ने बिगाड़ी रफ्तार, पुलों पर रेंगते रहे वाहन, एंबुलेंस भी फंसी

Thu, 24 Sep 2026 10:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 10:48 AM IST
सार

Kanpur News: शहर में चौतरफा ट्रैफिक जाम और बारिश के बाद हुए जलभराव ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। गोविंदपुरी, गोविंदनगर, फजलगंज, विजयनगर और जरीब चौकी समेत शहर के प्रमुख चौराहों और पुलों पर वाहनों का लंबा रेला लगा रहा। इस दौरान कई एंबुलेंस भी घंटों फंसी रहीं, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

विज्ञापन
Kanpur City reels under gridlock rain and waterlogging bring traffic to a crawl vehicles inch along bridges
गोविंदपुरी नए पुल पर लगा जाम, फंसी एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बुधवार का दिन शहरवासियों के लिए जाम का दिन बन गया। सुबह से लगे चौतरफा जाम से लोग बिलबिला उठे। दोपहर में स्थिति कुछ ठीक हो रही थी, कि अचानक जोरदार बारिश के बाद हुए जलभराव के चलते यातायात फिर ठप हो गया। इसके चलते देर शाम तक सड़कें वाहनों से अटी नजर आईं।

विज्ञापन

हालत ये रही कि कुछ मिनटों की दूरी तय करने में घंटों तक का समय लग गया। सबसे बुरी स्थिति गोविंदपुरी पुराने और गोविंदनगर नए पुल की रही। जहां जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। नंदलाल चौराहे से चावला होते हुए गोविंदनगर नए पुल पर भीषण जाम लगा।

विज्ञापन

Kanpur City reels under gridlock rain and waterlogging bring traffic to a crawl vehicles inch along bridges
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : amar ujala

असहाय नजर आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी
वाहनों का रेला फजलगंज तक पहुंचा, तो उधर से गोविंदपुरी पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी असहाय नजर आए। वहीं, विजयनगर से लेकर दादानगर नए और पुराने पुल पर भी जाम रहा। मरियमपुर चौराहे से जेके मंदिर के सामने भी जाम रहा। मेडिकल कॉलेज पुल पर वाहनों की कतारें नजर आईं।

विज्ञापन

Kanpur City reels under gridlock rain and waterlogging bring traffic to a crawl vehicles inch along bridges
कानपुर में जाम - फोटो : amar ujala

यहां भी लगा जाम
दोपहर को हुई बारिश के बाद जरीब चौकी-कालपी रोड पर जाम लग गया। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंसी तो चालक ने राॅन्ग साइड से निकलने का प्रयास किया। सामने से आ रहे वाहनों के चलते आगे न बढ़ सकी। करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी दौड़ कर पहुंचे। मशक्कत के बाद रास्ता दिलवाया जा सका। सिविल लाइंस, गोल चौराहे से गुटैया क्रॉसिंग के पास भी जाम लगा रहा। देर रात तक स्थित सुधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed