{"_id":"5ff610408ebc3e33621b4f03","slug":"kanpur-city-news-dehat-news-knp604397099","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्हौर की आढ़त और पूरा में मिठाई की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्हौर की आढ़त और पूरा में मिठाई की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। रहमतपुर गांव में लखनऊ-इटावा राजमार्ग किनारे एक अनाज आढ़त से मंगलवार की रात चोरों ने 47 बोरी राई समेत अनाज की कई बोरियों व नगदी पार कर दीं। संचालक को बुधवार सुबह चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहमतपुर गांव में लखनऊ-इटावा राजमार्ग किनारे वीरेंद्र कटियार की आढ़त है। मंगलवार शाम को भी वीरेंद्र कटियार और उनके कर्मी आढ़त में तालाबंदी कर घर गए थे। रात में पीछे खेतों की ओर से आए चोरों ने खिड़की की सरिया और दीवार काटकर 47 बोरी राई, गेहूं, धान की कई बोरियों समेत नकदी पार कर दिए। बुधवार की सुबह आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे।
वहीं, दूसरी घटना पूरा कस्बा निवासी गया प्रसाद के जीटी रोड किनारे स्थित मिठाई की दुकान में घटी। गया प्रसाद ने चौकी पुलिस को बताया कि दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने गैस सिलिंडर, मेवे चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से जांचकर कार्रवाई की मांग की।