{"_id":"688df5e3e78dd357af01476f","slug":"kanpur-chhattisgarh-labourer-dies-after-colliding-with-mahabodhi-express-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महाबोधी एक्सप्रेस से टकराकर छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महाबोधी एक्सप्रेस से टकराकर छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 02 Aug 2025 04:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Aug 2025 04:56 PM IST
सार
Kanpur News: महाबोधी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महाराजपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात करबिगवां स्टेशन के पास महाबोधी एक्सप्रेस से टकराकर छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत हो गई। जीआरपी ने परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर के थाना चांदनी अंतर्गत विहारपुर निवासी रामचरन (23) पिछले ढाई महीने से गांव के चांदुल, हेमंत व अन्य के साथ स्टेशन के पास बाउंड्रीवॉल बनाने और अन्य काम में लगा था।
विज्ञापन
साथी कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे नशे में धुत होकर वह काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन से टकराकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से साथी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन