{"_id":"6abf45bce8419d2005060feb","slug":"kanpur-chess-championship-two-day-tournament-at-dav-training-college-csjmu-and-vssd-college-emerge-as-winners-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर चेस चैंपियनशिप: डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज में दो दिवसीय टूर्नामेंट, सीएसजेएमयू और वीएसएसडी कॉलेज बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर चेस चैंपियनशिप: डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज में दो दिवसीय टूर्नामेंट, सीएसजेएमयू और वीएसएसडी कॉलेज बने विजेता
Fri, 02 Oct 2026 11:18 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:18 AM IST
सार
Kanpur News: सीएसजेएमयू की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज, सिविल लाइंस में हुआ। टीम चैंपियनशिप के कड़े मुकाबलों में महिला वर्ग में सीएसजेएमयू और पुरुष वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की अंतर महाविद्यालयीय दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज, सिविल लाइंस में शुरू हुआ। टीम चैंपियनशिप के मुकाबलों में महिला वर्ग में सीएसजेएमयू और पुरुष वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की टीम स्पर्धा में आठ और महिला वर्ग में आठ कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
वहीं, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में 17 और महिला वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन टीम चैंपियनशिप के मुकाबले कराए गए। महिला वर्ग में सीएसजेएमयू ने सात अंकों के साथ पहला, जागरण कॉलेज ने छह अंक लेकर दूसरा और बीएनडी कॉलेज ने पांच अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज सात अंकों के साथ विजेता रहा। सीएसजेएमयू छह अंक लेकर दूसरे और पीपीएन डिग्री कॉलेज पांच अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
स्मृति चिह्न देकर किया स्वागत
प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषभ निषाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीकृष्ण पटेल ने मुख्य अतिथि ऋषभ निषाद और सीएसजेएमयू के क्रीड़ा विभाग के विशेष अतिथि डॉ. प्रभाकर पांडेय का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के निदेशक वीरेश चतुर्वेदी और मुख्य निर्णायक कुसुम शर्मा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। सहायक निर्णायक की भूमिका विकास निषाद और कमल खेमानी ने निभाई। इस मौके पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।