फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cheating of Rs 12.80 lakh on the pretext of getting admission in MBBS

Kanpur: एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 12.80 लाख की ठगी, महिला ने तीन लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 04 Mar 2024 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cheating of Rs 12.80 lakh on the pretext of getting admission in MBBS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में बेटी को एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर महिला से 12.80 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला ने अनवरगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलगंज निवासी परवेज अख्तर की पत्नी महजबीन कुरैशी ने बताया कि उनके व उनकी बेटी फलक के मोबाइल पर दिल्ली के तिलक नगर में रहने वाले विवेक कुमार का फोन आया।

विज्ञापन


उसने मेडिकल की नीट परीक्षा में एमबीबीएस में सीट दिलाने की बात कही। कहा कि बाराबंकी के एक निजी मेडिकल काॅलेज एमबीबीएस में बेटी को दाखिला दिलाने के लिए कई बार में उसने 12.80 लाख रुपये ऐंठ लिए। महजबीन के मुताबिक इतनी धनराशि लेने के बाद विवेक ने बेटी का एमबीबीएस में दाखिला नहीं कराया। इसके बाद उन्होंने विवेक से पैसा वापस मांगा, तो वह और उसके साथी गुलशन व बबलू टाल-मटोल करने लगे। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed