फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cheating of 65 lakhs from businessman in the name of investment

Kanpur: निवेश के नाम पर कारोबारी से 65 लाख की ठगी, पीड़ित ने नोएडा के बिल्डर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 10 Jul 2023 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jul 2023 07:30 PM IST
सार

कानपुर के कारोबारी से निवेश कराने का झांसा देकर 65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Cheating of 65 lakhs from businessman in the name of investment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नजीराबाद के अशोकनगर निवासी रोमी सिंह से नोएडा के बिल्डर ने कंपनी में निवेश कराने का झांसा देकर 65 लाख रुपये हड़प लिए। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के यहां गुहार लगाई। सीपी के आदेश पर बिल्डर पिता-पुत्र के खिलाफ नजीराबाद थाने में अमानत में खयानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


यूनिफाइड कैपिटल सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रोमी सिंह डायरेक्टर हैं। रोमी ने बताया कि दिल्ली के श्रेष्ठ विहार निवासी रमेश देव वर्मा से उनके व्यापारिक संबंध थे। वह ग्रेटर नोएडा के इकोटेक स्थित वीएसआर कंपनी के डायरेक्टर हैं, जबकि उनका बेटा नीलाक्श कंपनी में सह डायरेक्टर है। वर्ष 2013 में रमेश अपने बेटे के साथ उनके घर आए। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बनाने का प्रोजेक्ट तैयार कर रही है, लेकिन उनके पास फाइनेंस की कमी है।

विज्ञापन

उन्होंने प्रस्ताव दिया कि यदि वह कुछ समय के लिए उनकी कंपनी में 90 लाख रुपये इनवेस्ट करते हैं तो वह मुनाफा के साथ उनके रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वरना निवेश के बदले फ्लैट रजिस्ट्री कर दी जाएगी। झांसे में आए रोमी सिंह ने उनकी कंपनी के खाते में 90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। तय समय के बाद भी कंपनी द्वारा प्रोजेक्ट न शुरू किए जाने पर उन्होंने अपने रुपये की मांग की उन्होंने 25 लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी 65 लाख रुपये हड़प लिए। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से गुहार लगाई। थानाप्रभारी नजीराबाद कौशलेेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed