फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cheating of 39.81 lakhs from trader

Kanpur: मसाला कारोबारी से 39.81 लाख हड़पे, जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Jul 2023 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 10:21 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में मसाला कारोबारी से 39.81 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Kanpur: Cheating of 39.81 lakhs from trader
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सिविल लाइंस निवासी मसाला कारोबारी से ठगी हो गई। रवि शंकर जायसवाल राज राजेश्वरी स्पाइस एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोप्राइटर हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले उनकी मुलाकात नयागंज निवासी अखिलेश कुमार से हुई थी। जिनकी श्यामलाल नरेंद्र कुमार नाम से फर्म है। रवि शंकर के अनुसार उन्होंने अपनी फर्म में प्रयुक्त मसालों की आपूर्ति के लिये अखिलेश से एक करार किया।

विज्ञापन


जिसमें 5 प्रतिशत लाभ लेकर अखिलेश को उनकी फर्म को मसालों की आपूर्ति करनी थी। आरोप है कि अखिलेश ने शर्तों का उल्लंघन कर धोखाधड़ी करते हुए 15 महीनों तक उनसे 5 प्रतिशत के बजाए डेढ़ गुना लाभ लिया। आरोप है इस दौरान उनसे करीब 39.81 लाख रुपया हड़प लिया। आरोप है कि रुपये मांगने पर अखिलेश ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी व अमानत, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसा देकर 6.70 लाख ठगे
बेकनगंज के परेड निवासी अब्दुल वदूद से ठगी हो गई। जालसाजों ने ऑन लाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर उनसे 6.70 लाख रुपये ठग लिए। अब्दुल वदूद ने बताया कि उनकी पत्नी गुलफशा के मोबाइल पर अप्रैल माह में एक मैसेज आया था। जिसमें ऑनलाइन बिजनेस के बारे में बताया गया था। दिए लिंक के माध्यम से उन्होंने जानकारी कर ग्लोबल सी फूड एलायंस कंपनी के लिये ट्रेडिंग शुरु कर दी। व्यापार में चेन सिस्टम के तहत लोगों को जोड़ना था। जिसके चलते उन्होंने स्वयं व रिश्तेदारों को भी ट्रेडिंग से जोड़ लिया। आरोप लगाया कि कंपनी ने रुपया निवेश के बदले जून में मुनाफा के साथ रिफंड का वादा किया था। उन्होंने 6.70 लाख रुपये जमा किया था। आरोप है, कि उन्हें मुनाफे के साथ मूल रकम 23 जून को मिलने थी लेकिन नहीं मिली। कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया तो कुछ समय में रुपया देने की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया धोखाधड़ी, आईटी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed