फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cheating of 28 thousand rupees from the teacher

Kanpur: इलाज के लिए शिक्षिका ने डॉक्टर को किया फोन, ठगों का बन गई निशाना, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 17 May 2023 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cheating of 28 thousand rupees from the teacher
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
कानपुर में आधिकारिक वेबसाइट की बजाय पड़ोसी से नंबर लेकर पतंजलि आयुर्वेद अस्पताल में फोन करना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। फोन मिलाने पर उसका संपर्क ठगों से हो गया, जिन्होंने मां के इलाज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने के नाम पर पीड़िता से 28 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरबंशमाेहाल थानाक्षेत्र के हूलागंज निवासी तृप्ति अवस्थी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने अपनी मां के लीवर सिरोसिस के थेरेपी ट्रीटमेंट के लिए पतंजलि आयुर्वेद अस्पताल का नंबर पड़ोसी से लिया। कॉल करने पर सामने से कहा गया कि ऑनलाइन एडवांस बुकिंग जरूरी है। नहीं तो दो महीने बाद की बुकिंग मिलेगी। इस पर उन्होंने एक अकाउंट नंबर पर दो बार में 28 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद ठगों ने 32 हजार रुपये और इंश्योरेंस के नाम पर मांगे। ठगी का शक होने पर विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता भी की। पुलिस ने बैंक खाताधारक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed