फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cheating of 28 lakhs from three youths in the name of getting job and visa in Canada

Kanpur: कनाडा में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 28 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Jul 2023 06:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

कनाडा में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर कानपुर के तीन युवकों से 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन
Kanpur: Cheating of 28 lakhs from three youths in the name of getting job and visa in Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर करीब 28 लाख रुपये की ठगी के मामले में गुजैनी पुलिस ने नोएडा की फर्म के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ितों ने डीसीपी दक्षिण से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मर्दनपुर निवासी आठवीं पास नसीम ने बताया कि उसने रोजगार की तलाश में लिंक्डन पर एक अकाउंट बनाया।

विज्ञापन


उसका संपर्क एक व्यक्ति से हुआ जिसने खुद को नोएडा की फर्म मेसर्स कैरियर फाइंडर का मालिक रॉबिन शर्मा बताया। रॉबिन ने कनाडा में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर उससे 11.67 लाख रुपये तीन अलग-अलग खाते खुलवाकर जमा कराए और तीनों खातों के दस्तावेज अपने पास रख लिए। फिर इन खातों से 2.80 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद कनाडा के टोरंटो शहर के एक नामी होटल का मैनेजर बताकर फोन पर ही इंटरव्यू कराया और सेलेक्शन की बात कही।

विज्ञापन

रॉबिन ने कहा कि दो और लोगों को लेकर वह जा सकता है जिसके बाद उसके दोस्तों नौशाद से 8.70 लाख और मो. शरीफ से 7 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद रॉबिन ने सारे नंबर बंद कर दिए। पीड़ितों ने डीसीपी रवींद्र कुमार से मामले में केस दर्ज करने की गुहार लगाई। जिसके बाद अब गुजैनी पुलिस मामले जांच कर रही है। इस मामले में उसके साथ साइबर सेल की एक टीम भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed