फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chargesheet against father in son's murder

कानपुर: बेटे की हत्या कर बोला था पिता उसे सांसारिक ठोकरों से मुक्ति दिला दी, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Sat, 06 Feb 2021 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Feb 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Chargesheet against father in son's murder
बेटे का हत्यारा अलंकार श्रीवास्तव, मृतक - फोटो : amar ujala
कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र के लकड़मंडी में सात साल के बेटे रुषांक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी उसके पिता अलंकार श्रीवास्तव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी जेल में है। शेयर बाजार में ब्रोकर अलंकार एक निजी कंपनी में भी काम करते थे।
विज्ञापन


पत्नी सारिका सरकारी स्कूल में टीचर हैं। लॉकडाउन में अलंकार काम चौपट हो गया था। इस वजह से वह डिप्रेशन में चला गया था। हर किसी से उसको डर लगता था। 28 नवंबर की रात तकिया से बेटे का मुंह दबाकर मार दिया था। 29 नवंबर तड़के सारिका को रुषांक मृत मिला था। सीसामऊ इंस्पेक्टर महेशवीर सिंह ने बताया कि सारिका की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


विवेचना में इस चीज को स्पष्ट किया गया है कि अलंकार डिप्रेशन में था। इसी वजह से उसने बेटे को मार दिया। मामले में गवाह पत्नी के अलावा बेटी के बयान को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है। चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब अदालत में सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed