{"_id":"6a42dc0792c5c7fb4d0b6cad","slug":"kanpur-champion-and-galaxy-eleven-won-matches-in-kspl-season-2-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150735-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केएसपीएल सीजन-2 में कानपुर चैंपियन और गैलेक्सी इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केएसपीएल सीजन-2 में कानपुर चैंपियन और गैलेक्सी इलेवन ने जीते मैच
विज्ञापन
कानपुर। केएसपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कॉरपोरेट क्रिकेट लीग के पहले मैच में कानपुर चैंपियन ने किंग्स वॉरियर्स 22 रन से हराया। दूसरे मैच में गैलेक्सी इलेवन ने चैलेंजर्स इलेवन को 44 रन से मात दी।
सीटीआई मैदान में रविवार को हुए मैच में कानपुर चैंपियन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाए। राजा ने 74 और मोहिब ने 70 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अमन, नितिन और आदिल ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में किंग्स वॉरियर्स सात ओवर में तीन विकेट पर 59 रन ही बना सकी। बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम से मैच हुआ था। टीम 22 रन से पराजित हुई। एस खालिद ने 21 व आयुष ने 18 रन बनाए। सर्वेश ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच राजा को चुना गया।
दूसरे मैच में गैलेक्सी इलेवन ने 20 ओवर चार विकेट में 244 रन बनाए। साहिल ने 101 और त्रिभुवन ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुपम, अदनान और गौरी ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में चैलेंजर्स इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बना सकी। शिवांशु ने 62 रन बनाए। मनिंदर सिंह ने चार विकेट अपने नाम किये। प्लेयर ऑफ द मैच साहिल को चुना किया।