फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: Chakeri Inspector found guilty in investigation, negligence in duty

कानपुर: सूचनाकर्ता को नसीहत देने वाले चकेरी इंस्पेक्टर जांच में दोषी, बवाल की सूचना पर शिकायतकर्ता से बोले थे...सो जाओ

Thu, 31 Mar 2022 01:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Mar 2022 01:02 PM IST
सार

चार दिन पहले बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने जांच के आदेश दिए थे। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने जांच में इंस्पेक्टर को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
kanpur: Chakeri Inspector found guilty in investigation, negligence in duty
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बवाल की सूचना देने वाले को नसीहत देने वाले चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्र जांच में दोषी पाए गए हैं। जांच में सीधे तौर पर उनकी लापरवाही की पुष्टि हुई है। एसीपी कैंट ने बुधवार को जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। अब देखना होगा कि अफसर लापरवाह व बेअंदाज इंस्पेक्टर क्या कार्रवाई करते हैं।

विज्ञापन


सनिगवां में 18 मार्च की रात सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी। तभी इलाकाई निवासी एक शख्स ने चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्र को फोन कर जानकारी दी थी। इस पर मधुर ने पहले उसका धर्म पूछा फिर कहा कि जाकर सो जाओ। अगर कुछ हो तो कल आकर एफआईआर दर्ज करवा देना।
विज्ञापन


पुलिस के न पहुंचने पर मौके पर विवाद भी हुआ था। चार दिन पहले बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने जांच के आदेश दिए थे। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने जांच में इंस्पेक्टर को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्टि हुई है कि उस रात सनिगवां में माहौल बिगड़ा था। सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची थी। इंस्पेक्टर ने लापरवाही भरा जवाब सूचनाकर्ता को दिया था। ऐसे में अब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई होनी लगभग तय है। 

अभद्रता का एक और वीडियो वायरल
इंस्पेक्टर मधुर मिश्र का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह किसी बुजुर्ग को धक्का देते व खदेड़ते नजर आ रहे हैं। अफसरों ने इस वीडियो का भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed