{"_id":"61d720fa7c126454dd4475d6","slug":"kanpur-cgst-team-interrogates-piyush-jain-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डीजीजीआई की टीम ने जेल में पीयूष जैन से की पूछताछ, जांच में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डीजीजीआई की टीम ने जेल में पीयूष जैन से की पूछताछ, जांच में जुटी टीम
Thu, 06 Jan 2022 10:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:34 PM IST
सार
पीयूष जैन के ठिकानों से 196.45 करोड़ की नकदी व 23 किलो विदेशी सोना बरामद हुआ था। नकदी के मामले में डीजीजीआई ने केस दर्ज किया था जबकि विदेशी सोने के बरामदगी मामले में डीआरआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
Tax raid: पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अकूत नकदी व विदेशी सोना बरामदगी के मामले में जेल में बंद इत्र कारोबारी पीयूष जैन से गुरुवार को जेल में जाकर डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस) की टीम ने पूछताछ की।
बरामद हुई नकदी के बारे में पीयूष से तमाम सवाल दागे। पीयूष ने कुछ के जवाब दिए तो कुछ सवालों के जवाब गोलमोल कर दिए। पीयूष जैन के ठिकानों से 196.45 करोड़ की नकदी व 23 किलो विदेशी सोना बरामद हुआ था।
नकदी के मामले में डीजीजीआई ने केस दर्ज किया था जबकि विदेशी सोने के बरामदगी मामले में डीआरआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। चार दिन पहले ही डीआरआई ने पीयूष से पूछताछ की थी। वहीं अब डीजीजीआई ने कोर्ट से अनुमति ली और गुरुवार को जेल में जाकर पीयूष जैन से पूछताछ की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बरामद नकदी का स्रोत क्या है। इसको कहां खपाए जाना था। समेत तमाम अहम सवाल उससे पूछे गए। उसने क्या जवाब दिए यह सार्वजनिक नहीं हो सका। टीम एक-एक तथ्य को नोट कर लौट गई।

दो दिन और होगी पूछताछ
विशेष लोक अभियोजक अंबरीश टंडन ने बताया कि एसीएमएम सेकेंड की कोर्ट से डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम को पीयूष से जेल में पूछताछ करने के लिए 3 दिन का समय मिला है। इसी के चलते गुरुवार को टीम ने जेल जाकर पीयूष से पूछताछ की।
शुक्रवार और शनिवार को भी पूछताछ जारी रहेगी। वहीं, पीयूष के अधिवक्ता चिन्मय पाठक ने कोर्ट में अर्जी देकर पीयूष पर लगे आरोपों के संबंध में प्रपत्र मांगे जिस पर कोर्ट ने नियमानुसार प्रपत्र लेने के आदेश दिए हैं।