फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: CGST team interrogates Piyush Jain in jail

कानपुर: डीजीजीआई की टीम ने जेल में पीयूष जैन से की पूछताछ, जांच में जुटी टीम

Thu, 06 Jan 2022 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

पीयूष जैन के ठिकानों से 196.45 करोड़ की नकदी व 23 किलो विदेशी सोना बरामद हुआ था। नकदी के मामले में डीजीजीआई ने केस दर्ज किया था जबकि विदेशी सोने के बरामदगी मामले में डीआरआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
Kanpur: CGST team interrogates Piyush Jain in jail
Tax raid: पीयूष जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

अकूत नकदी व विदेशी सोना बरामदगी के मामले में जेल में बंद इत्र कारोबारी पीयूष जैन से गुरुवार को जेल में जाकर डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस) की टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन


बरामद हुई नकदी के बारे में पीयूष से तमाम सवाल दागे। पीयूष ने कुछ के जवाब दिए तो कुछ सवालों के जवाब गोलमोल कर दिए। पीयूष जैन के ठिकानों से 196.45 करोड़ की नकदी व 23 किलो विदेशी सोना बरामद हुआ था।
विज्ञापन


नकदी के मामले में डीजीजीआई ने केस दर्ज किया था जबकि विदेशी सोने के बरामदगी मामले में डीआरआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। चार दिन पहले ही डीआरआई ने पीयूष से पूछताछ की थी। वहीं अब डीजीजीआई ने कोर्ट से अनुमति ली और गुरुवार को जेल में जाकर पीयूष जैन से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बरामद नकदी का स्रोत क्या है। इसको कहां खपाए जाना था। समेत तमाम अहम सवाल उससे पूछे गए। उसने क्या जवाब दिए यह सार्वजनिक नहीं हो सका। टीम एक-एक तथ्य को नोट कर लौट गई।

दो दिन और होगी पूछताछ
विशेष लोक अभियोजक अंबरीश टंडन ने बताया कि एसीएमएम सेकेंड की कोर्ट से डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम को पीयूष से जेल में पूछताछ करने के लिए 3 दिन का समय मिला है। इसी के चलते गुरुवार को टीम ने जेल जाकर पीयूष से पूछताछ की।

शुक्रवार और शनिवार को भी पूछताछ जारी रहेगी। वहीं, पीयूष के अधिवक्ता चिन्मय पाठक ने कोर्ट में अर्जी देकर पीयूष पर लगे आरोपों के संबंध में प्रपत्र मांगे जिस पर कोर्ट ने नियमानुसार प्रपत्र लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed