{"_id":"6ac676ce547219e4c60e20d3","slug":"kanpur-ceiling-fan-falls-in-hallet-ward-patient-has-narrow-escape-chaos-ensues-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट के वार्ड में गिरा पंखा, बाल-बाल बचा मरीज, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट के वार्ड में गिरा पंखा, बाल-बाल बचा मरीज, मची अफरातफरी
Wed, 07 Oct 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
हैलट अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
हैलट के वार्ड-18 में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब मरीज के पास छत पर लगा पंखा अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मरीजों के मुताबिक पंखा कई दिनों से लटका हुआ था। एक मरीज के तीमारदार ने उसे चलाने के लिए स्विच ऑन किया तभी पंखा नीचे आ गिरा। स्टाफ ने भी किसी के चोटिल होने से इन्कार किया है। हड्डी रोग विभाग के इसी वार्ड में चार महीने पहले पीओपी का हिस्सा भी गिर चुका है।
विज्ञापन