{"_id":"6a6d6ae80a13cc6ac1054d11","slug":"kanpur-cdo-abhinav-j-jain-takes-cognizance-of-the-dilapidated-state-of-the-sports-ground-in-araul-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अरौल में खेल मैदान की बदहाली का मामला, CDO अभिनव जे. जैन ने लिया संज्ञान, दो दिन में सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अरौल में खेल मैदान की बदहाली का मामला, CDO अभिनव जे. जैन ने लिया संज्ञान, दो दिन में सुधार के निर्देश
Sat, 01 Aug 2026 09:11 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:11 AM IST
सार
Kanpur News: बिल्हौर के अरौल स्थित संजती बादशाहपुर ग्राम पंचायत के खेल मैदान की बदहाली को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने मामले का संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया और मैदान में भारी खामियां मिलने पर संबंधित जिम्मेदार को दो दिन के भीतर सभी कार्य पूरे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खेल मैदान का निरीक्षण करते सीडीओ और टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर के अरौल में ग्राम पंचायत संजती बादशाहपुर के खेल मैदान की बदहाली को लेकर शुक्रवार सुबह प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने निरीक्षण के दौरान मामले का संज्ञान लेते हुए खेल मैदान में मिली कमियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
निरीक्षण में खेल मैदान की साफ-सफाई और रखरखाव में खामियां मिलने पर संबंधित जिम्मेदार अरूण सोनकर को दो दिन के भीतर सभी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही लापरवाही बरतने पर उनका वेतन रोकने के भी निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
खेल मैदान में उग आई हैं बड़ी-बड़ी झाड़ियां
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह प्रकाशित खबर में बताया गया था कि लाखों रुपये की लागत से बने खेल मैदान में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं और मैदान तक पहुंचने का रास्ता भी नहीं है। ग्रामीणों ने लंबे समय से मैदान की उपेक्षा और रखरखाव न होने की शिकायत की थी। अब सीडीओ के हस्तक्षेप के बाद जल्द सुधार की उम्मीद जगी है।