CBSE Results: 10वीं में लुढ़का…12वीं में बेहतर रहा रिजल्ट, 3.10% कम रहा हाईस्कूल तो इंटर में 7.36% की बढ़त
Kanpur News: शहर में इस बार 10वीं में 12530 और 12वीं 13237 छात्र शामिल हुए थे। इस बार भी छात्राएं छात्रों से आगे रही हैं। टॉपर्स सूची में भी छात्राओं ने अपना कब्जा जमाया। हालांकि प्रयागराज रीजन का परिणाम इस साल भी अच्छा नहीं रहा।
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) में कानपुर का 10वीं का परिणाम 93.04 फीसदी और 12वीं का परिणाम 81.75 फीसदी गया है। पिछले साल के मुकाबले 10वीं का परिणाम इस साल 3.10 प्रतिशत कम है। पिछले साल 10वीं का परिणाम 96.14 फीसदी गया था। वहीं, 12वीं का परिणाम पिछले साल की तुलना में 7.36 फीसदी ज्यादा है।
वहीं, इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी हैं। सीबीएसई का परिणाम जारी होने की सूचना घोषित होने से एक घंटे पहले ही स्कूलों को मिली। परिणाम पहले डिजिलॉकर में आया, इसके बाद एक एक छात्र का रिजल्ट स्कूलों को निकालना पड़ा। परिणाम को डाउनलोड करने में काफी परेशानी हुई। शहर में इस बार 10वीं में 12530 और 12वीं 13237 छात्र शामिल हुए थे।
पहली बार डिजिलॉकर में जारी हुआ परिणाम
इस बार भी छात्राएं छात्रों से आगे रही हैं। टॉपर्स सूची में भी छात्राओं ने अपना कब्जा जमाया। हालांकि प्रयागराज रीजन का परिणाम इस साल भी अच्छा नहीं रहा। प्रयागराज रीजन पूरे देश में अंतिम पायदान पर रहा। सीबीएसई कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि सीबीएसई का परिणाम पहली बार डिजिलॉकर में जारी हुआ है।
वर्ष 10वीं 12वीं
2020 95.06% 90.46%
2021 99.32% 98.20%
2022 95.41% 87.99%
2023 92.06% 78.71%
2024 96.14 % 81.25%