फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Caught illegally running slaughterhouse in Jajmau, uproar of Bajrang Dal workers

कानपुर: जाजमऊ में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने पर पुलिस का छापा, बजरंग दल कार्यकर्ताओ का हंगामा

Sun, 10 Oct 2021 12:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Oct 2021 12:26 PM IST
सार


कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र स्थित केडीए मार्केट जाजमऊ के पास क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने अवैध बूचड़खाने पर छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में मांस बरामद होने पर इंस्पेक्टर चकेरी मधुर मिश्रा ने एक महिला को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Caught illegally running slaughterhouse in Jajmau, uproar of Bajrang Dal workers
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ के केडीए बाजार के पास रविवार सुबह एक बाजार में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद सूचाना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने मौके से 55 किलो मांस, एक तराजू, चापड़ समेत अन्य चीजों को बरामद किया।
विज्ञापन


साथ ही मकान से एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। रविवार सुबह केडीए बाजार में एक मकान में पिछले काफी समय से अवैध रूप से बूचड़खाना चलने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर बजरंग दल के अमरनाथ, हेमंत सेंगर, अजय सिंह, शुभम वर्मा, कौशलेंद्र त्रिपाठी समेत दो दर्जन कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मकान से पुलिस ने 55 किलो मांस, एक तराजू, छूरी, चापड़ बरामद किया। साथ ही एक महिला  लव पुरूष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि मकान में अवैध रूप से बूचड़खाना चलते मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मकान इमरान नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। मकान मालिक की तलाश की जा रही है। साथ ही मौके से मिले मांस के सैम्पल को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed