{"_id":"68ffa6470651956c5a0a00ff","slug":"kanpur-cash-and-mangalsutra-stolen-from-woman-s-bag-in-auto-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ऑटो में महिला के बैग से नकदी व मंगलसूत्र चोरी, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ऑटो में महिला के बैग से नकदी व मंगलसूत्र चोरी, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Mon, 27 Oct 2025 10:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
पर्स चोरी की शिकार शिप्रा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सागरपुरी से दासूकुआं जाने के लिए ऑटो में बैठी महिला के बैग से जेबकतरे 3600 रुपये और मंगलसूत्र पार कर दिया। पीड़िता ने हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। केडीए कॉलोनी सागरपुरी निवासी ऋषिकांत शर्मा की पत्नी शिप्रा शनिवार को अपने ससुराल यशोदानगर जा रही थीं। रास्ते में ऑटो में एक अन्य महिला अपने छोटे बच्चे के साथ सवार हुई व कुछ दूरी पर मछरिया के पास उतर गई। शिप्रा ने जब अपना बैग देखा तो रुपये व मंगलसूत्र गायब था। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि महिला के बताए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन