{"_id":"69e7a2530652446d79060e6a","slug":"kanpur-case-registered-against-three-including-branch-manager-for-executing-agreement-using-fake-notary-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्जी नोटरी से एग्रीमेंट बनाने में शाखा प्रबंधक समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्जी नोटरी से एग्रीमेंट बनाने में शाखा प्रबंधक समेत तीन पर रिपोर्ट
Tue, 21 Apr 2026 09:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा सात निवासी अभिषेक दुबे ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फर्जी नोटरी मुहर और हस्ताक्षर के जरिए ऋण अनुबंध तैयार करने की बात कही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। वर्ष 2018 में लिए गए ऋण के अनुबंध पत्र पर जाली नोटरी मुहर और हस्ताक्षर दिखाए गए। अभिषेक के अनुसार, हस्ताक्षर के समय कोई नोटरी मौजूद नहीं था। अनुबंध के कई पन्नों पर एक जैसी मुहर और हस्ताक्षर मिले।
विज्ञापन
बैंक ने आंतरिक जांच के बाद 36,487 रुपये वापस किए थे। आरोप है कि जाली दस्तावेजों से अतिरिक्त ब्याज जोड़ा गया। पुलिस से सुनवाई न होने पर अभिषेक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र और जालसाजी की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन