{"_id":"6a7ca7fafd8eefecad064cca","slug":"kanpur-case-registered-against-six-people-including-three-kda-clerks-for-executing-a-fraudulent-sale-deed-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्जी रजिस्ट्री कराने में केडीए के तीन लिपिक समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्जी रजिस्ट्री कराने में केडीए के तीन लिपिक समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 12 Aug 2026 10:37 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की रतनपुर एक्सटेंशन योजना के एक भूखंड का महिला को फर्जी आवंटी बनाकर रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया गया। केडीए की विभागीय जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद केडीए के जोन-दो के अनुसचिव की तहरीर पर महिला, विभाग के तीन लिपिक समेत छह लोगों पर जालसाजी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जोन-दो के अनुसचिव बलराम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार भूखंड संख्या ए-3 रतनपुर एक्सटेंशन (साउथ ईस्ट कार्नर) का आवंटन रमणी के नाम किया गया था। भूखंड के लिए समस्त देनदारियां पूरी होने रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई। इस प्रक्रिया के दौरान पता चला कि जिस महिला ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन दिया है वह फर्जी है। इसके बाद तत्काल भूखंड की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई। आरोप है कि उक्त महिला ने फर्जी गवाह अभिषेक सचान और आनंद कुमार श्रीवास्तव के साथ मिलकर गलत तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर भूखंड की रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तथाकथित रमणी, गवाह अभिषेक सचान, आनंद कुमार श्रीवास्तव, केडीए के लिपिक जितेंद्र कुमार, अरविंद गुप्ता और केशव प्रसाद मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।