{"_id":"628a6882866b987ec30a635a","slug":"kanpur-case-of-suicide-of-girl-student-in-dg-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KANPUR: डीजी कॉलेज में छात्रा के खुदकुशी मामले में बेकनगंज में मिली संदिग्ध की लोकेशन, दबिश से पहले फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KANPUR: डीजी कॉलेज में छात्रा के खुदकुशी मामले में बेकनगंज में मिली संदिग्ध की लोकेशन, दबिश से पहले फरार
Mon, 23 May 2022 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 May 2022 11:26 AM IST
सार
डीजी कॉलेज में छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को अदीबा के परिवार वालों से कई घंटे तक पूछताछ कर जानकारी जुटाई। अदीबा ने आखिरी कॉल अपने भाई को की थी। इसलिए पुलिस ने उसके भाई से जानकारी ली कि आखिर क्या बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
अदीबा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में डीजी कॉलेज में छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में संदिग्ध शख्स पर शक और गहरा गया है। बेकनगंज में मिली उसकी लोकेशन पर जब पुलिस ने दबिश दी तो वह मिला। आशंका के चलते वह पहले ही वहां से फरार हो गया। आशंका बढ़ गई है कि छात्रा की खुदकुशी का जिम्मेदार यही शख्स है।
पुलिस ने एक एक बिंदु पर गहनता से तफ्तीश कर रही है। मेस्टर्न रोड मछली टोला निवासी अदीबा डीजी कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। 9 मई की सुबह कॉलेज में एक पेपर देने के बाद अदीबा ने बिल्डिंग की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने संदिग्धता के आधार पर कॉलेज प्रशासन पर केस दर्ज कराया था। अब जब अदीबा के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल सामने आईं तो कई नए तथ्य उजागर हुए।

पुलिस ने उसमें से एक संदिग्ध नंबर चिन्हित किया। इस नंबर से अदीबा की बातचीत होती रहती थी। ग्वालटोली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि नंबर पर संपर्क कर युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन रविवार को नंबर ट्रेस किया गया। उसकी लोकेशन बेकनगंज में मिली। वहां दबिश दी गई तो वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस के आने की उसको आशंका थी लिहाजा वह पहले ही वहां से निकल गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक की तलाश में टीम लगी हैं, जल्द वह गिरफ्त में होगा। तभी पूरे मामले का राजफाश होगा।
परिवारीजनों से पूछताछ कर जुटाई जानकारी
पुलिस ने रविवार को अदीबा के परिवार वालों से कई घंटे तक पूछताछ कर जानकारी जुटाई। अदीबा ने आखिरी कॉल अपने भाई को की थी। इसलिए पुलिस ने उसके भाई से जानकारी ली कि आखिर क्या बातचीत हुई थी। उसने बताया कि घटना के एक दिन पहले वह अदीबा के साथ एक समारोह में गया था। जहां पर अदीबा के दो सौ रुपये छूट गए थे। उसी बारे में उसने कॉल पर बताया था। पुलिस ने ये भी जानकारी ली कि अदीबा के करीबी दोस्त कौन कौन से हैं।
बुआ की बेटी से भी की थी फोन पर बात
इंस्पेक्टर ने बताया कि अदीबा ने अपने भाई से पहले अपनी बुआ की बेटी से फोन पर बात की थी। उससे भी पूछताछ की गई। उसने बताया कि कॉलेज जाने को लेकर अदीबा ने उससे पूछा था। मगर वह पहले ही कॉलेज अकेले ही चली गई थी।