Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case of getting a deed registered on pretext of agreement  report against advocate Dinu and four others

Kanpur: एग्रीमेंट के बहाने बैनामा कराने का मामला, अधिवक्ता दीनू समेत चार पर रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 21 May 2025 11:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 May 2025 11:19 AM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित किसान का आरोप है कि वहां आरोपियों ने एग्रीमेंट के बहाने धोखाधड़ी कर सीधे जमीन का बैनामा करा लिया। यही नहीं, जालसाजों ने जमीन के दस्तावेज बिना पढ़ाए और सुनाए हस्ताक्षर करवा लिए।

विज्ञापन
Kanpur Case of getting a deed registered on pretext of agreement  report against advocate Dinu and four others
वकील दीनू उपाध्याय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड के साढ़े चार साल बाद जेल गए अधिवक्ता दीनू उपाध्याय की मुसीबतें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। बिधून निवासी किसान ने दीनू उपाध्याय व उसके साथियों पर करोड़ों रुपये कीमत की जमीन का एग्रीमेंट कराने के बहाने बैनामा कराने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बिधनू के गढ़ेवा मझावन निवासी किसान देशराज यादव के मुताबिक उसकी रोड के किनारे छह बीघे जमीन है। बेटी की शादी में रुपयों की जरूरत पड़ने पर उसने व तीन भाइयों रामनारायण यादव ,हाकिम यादव व चरण सिंह यादव ने जमीन बेचने के लिए परिवार के मुकेश और पुनीत से बात की। दोनों ने उन्हें किदवईनगर निवासी नारायण सिंह भदौरिया से मिलवाया।

विज्ञापन
Trending Videos

जालसाजों ने दस्तावेज करवा लिए हस्ताक्षर
10 जनवरी 2022 को नारायण व उसके साथी देशराज को दीनू के चैंबर ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने एग्रीमेंट के बहाने धोखाधड़ी कर सीधे जमीन का बैनामा करा लिया। यही नहीं, जालसाजों ने जमीन के दस्तावेज बिना पढ़ाए और सुनाए हस्ताक्षर करवा लिए। जानकारी के बाद जब इसकी शिकायत लेकर वह दीनू के चैंबर पहुंचे थे।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू
वहां पहले से मौजूद दीनू, नारायण सिंह व अन्य ने गालीगलौज कर धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर डीसीपी साउथ से गुहार लगाई थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किसान की तहरीर पर अधिवक्ता दीनू, नारायण भदौरिया, पारिवारिक मुकेश व पुनीत समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

40 लाख रुपये बीघा में तय हुआ था सौदा
पीड़ित ने बताया कि 40 लाख रुपये प्रति बीघा में सौदा तय हुआ था। आरोप है कि जालसाजों ने पूरी जमीन का 25.50 लाख रुपये में एग्रीमेंट करने के लिए बुलाया। बाकी रुपये रजिस्ट्री के बाद देने का आश्वासन दिया लेकिन इतनी ही रकम में सारी जमीन का बैनामा करा लिया। यही नहीं, एग्रीमेंट में जो 9.50 लाख रुपये का चेक दिखाया, वह भी नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed