{"_id":"644a2e51541a274c490f9339","slug":"kanpur-car-riders-looted-a-woman-who-was-out-for-morning-walk-in-front-of-the-police-station-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सुबह सैर पर निकली महिला को कार सवारों ने थाने के सामने लूटा, छीनाझपटी में पीड़िता गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सुबह सैर पर निकली महिला को कार सवारों ने थाने के सामने लूटा, छीनाझपटी में पीड़िता गिरकर घायल
Thu, 27 Apr 2023 01:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:45 PM IST
सार
कानपुर में सैर पर निकली महिला से लूट की घटना सामने आई है। वारदात नजीराबाद थाने से 40 मीटर आगे हुई। छीनाझपटी में महिला गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
पीड़िता स्वाती सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद से तमाम आईपीएस और पीपीएस अफसरों की मौजूदगी भी अपराध और अपराधियों पर लगाम कस पाने में नाकाफी साबित हो रही है। पुलिस सड़कों पर आए दिन हो रही लूटपाट के रोकथाम में असहाय नजर आ रही है। बुधवार तड़के कार सवार बदमाशों ने नजीराबाद थाने से 40 मीटर आगे सास के साथ सैर पर निकली महिला की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश थाने के सामने से ही भाग निकले।
विज्ञापन
नजीराबाद के सरोजनीनगर निवासी प्राइवेटकर्मी अंकित सिंह तोमर की पत्नी स्वाती सिंह सास के साथ रोज की तरह मोतीझील सैर पर गई हुईं थीं। सुबह 5:30 बजे वापसी में वह गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के आगे सलूजा डेयरी के पास पहुंचीं ही थीं कि मरियमपुर चौराहे की ओर से आए कार सवार बदमाशों ने स्वाती के गले से चेन झपट ली। छीनाझपटी के दौरान स्वाती सड़क पर कुछ दूर घिसट गईं, जिससे उनके चेहरे और पैर में चोट आ गई। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे थाने के सामने से होते हुए भाग निकले। पीड़िता ने नजीराबाद थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़िता बोली
काफी डरी हुईं हूं। मैं अक्सर मम्मी के साथ सुबह सैर पर जाती थी। वारदात के बाद से अब मैं सैर पर नहीं जाऊंगी। - स्वाती सिंह
नजीराबाद, नौबस्ता, किदवईनगर, बर्रा और कल्याणपुर में बेखौफ वारदात
नजीराबाद, कल्याणपुर, नौबस्ता, किदवईनगर और बर्रा थानाक्षेत्र लुटेरों का गढ़ बन गया है। यहां पिछले दो माह में हुई लूट की वारदात का एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ितों ने थाने के कई दिन चक्कर लगाए लेकिन न तो लुटेरे पकड़े गए न ही माल की बरामदगी हो सकी। जिससे अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।
हाल ही में हुई लूट की वारदात
10 अप्रैल : साढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने उमरी गांव निवासी सुनैना यादव से कान के बाले लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने 12 दिन बाद एफआईआर दर्ज की थी।
16 अप्रैल : घाटमपुर पतारा में बाइक सवार बदमाश महिला के कान के बालू लूटकर हुए थे फरार।
19 अप्रैल : नौबस्ता के यशोदानगर में बाइक सवार बदमाशों ने बेटी को स्कूल से घर ले जा रही रश्मि सिंह से चेन लूट ली।
21 अप्रैल : किदवईनगर एम ब्लॉक में बाइक सवार बदमाशों ने हमीरपुर से जिला पंचायत सदस्य दिनेश की पत्नी कविता सिंह को थप्पड़ मारकर चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था।
22 अप्रैल : घाटमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कान के झुमके लूट कर हुए थे फरार।
13 फरवरी : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सीएसजीएमयू के पास ककवन निवासी छात्रा के साथ हुई थी लूट
25 फरवरी : नजीराबाद थाना क्षेत्र के 80 फीट रोड पर गेस्ट हाउस के बाहर बच्चे से चेन और महिला का हार लूटा था।

चिह्नित लुटेरों की कुंडली खंगाली जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया है। हाल ही में कई लुटेरे पकड़े गए हैं। अन्य भी तलाश जारी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
चेन लूट से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
कानपुर में चेन लूट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। मुख्य सड़क हो या कॉलोनी लुटेरे हर जगह महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में जेवर पहनकर निकलना महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। ऐसे में लुटेरों से बचने के लिए पुलिस ने महिलाओं के लिए कुछ टिप्स बताए हैं, जिससे कि चेन लुटेरों से महिलाएं अपने आपको सुरक्षित रख सकती हैं।

दुपट्टे से खुद को करें कवर : यदि आप सुबह-सुबह सन्नाटा में घर से बाहर जा रही हैं तो खुद को दुपट्टे से कवर करें। जिससे कि लुटेरों की नजर आपके जेवरात पर न पड़े।
रिक्शे के बीच में बैठें : यदि आप कहीं रिक्शे से जा रहीं हैं तो स्नैचिंग से बचने के लिए रिक्शे के बीचों बीच में बैंठे। किनारे बैठने से स्नेचर आसानी से आपको शिकार बना सकते हैं।
सुनसान रास्तों से बचें : सुनसान रास्तों पर लुटेरे सक्रिय रहते हैं। ऐसे में जेवरात पहनकर सुनसान रास्तों से जाने से परहेज करें।
सेल्फ डिफेंस के लिए रहें तैयार : सेल्फ डिफेंस के लिए खुद को हमेशा तैयार रखें। जैसे सेफ्टी पिन से कैसे अटैक करना है। पर्स को कैसे पकड़ना है। अगर कोई खींचता है तो उसे कैसे मारना है और उसका कैसे सामना करना है। इसके लिए तैयार रहें।
बार-बार गुजरे एक ही वाहन तो रहें सतर्क : कोई वाहन अगर बार-बार पीछे आ रहा है या फिर वाहन मोड़कर बार-बार निकल रहा है तो वाहन का नंबर नोट कर इसकी सूचना पुलिस को दें।