फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur By election for post of Bithoor Nagar Panchayat Chairperson voting on October 13 and results on 15th

कानपुर: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव, 13 अक्टूबर को वोटिंग और 15 को नतीजे, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Sun, 20 Sep 2026 04:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 20 Sep 2026 04:39 PM IST
सार

Kanpur News: नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष पद पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पूर्व अध्यक्ष निर्मला सिंह के निधन के बाद खाली हुई इस अनारक्षित सीट पर 13 अक्टूबर को मतदान और 15 अक्टूबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
Kanpur By election for post of Bithoor Nagar Panchayat Chairperson voting on October 13 and results on 15th
बिठूर नगर पंचायत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। बीमारी से अध्यक्ष निर्मला सिंह के निधन के बाद से पद रिक्त चल रहा था। अब 13 अक्तूबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। अध्यक्ष पद इस बार अनारक्षित रखा गया है।

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को रिटर्निंग अधिकारी सार्वजनिक चुनाव अधिसूचना जारी करेंगे। इसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। 18 से 24 सितंबर तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिठूर नगर पंचायत कार्यालय में नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी।

विज्ञापन

13 अक्तूबर को होगा मतदान
28 सितंबर को नाम वापस ले सकेंगे। 29 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 13 अक्तूबर को मतदान होगा। 15 को मतगणना रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी की निगरानी में कराई जाएगी। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित निर्वाचन कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed